Thetarget365

दारू के लिए रुपये नहीं मिलने नाराज हुआ पियक्कड़ पुत्र, पिता से की मारपीट, दांत से काटा कान

अंबिकापुर @thetarget365 शराब पीने के लिए पैसे की मांग, गाली-गलौज एवं मारपीट करने के मामले में थाना गांधीनगर पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी संतोषी राम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका लड़का उमेश्वर यादव अक्सर शराब का सेवन करता है और दारू पीने के लिए पैसे की मांग करता है। नहीं देने पर लड़ाई-झगड़ा, विवाद करता है।

29 अक्टूबर को जब वह घर से बाहर निकला तो उसका लड़का उमेश्वर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर वह लड़ाई झगड़ा करते हुए डंडा, हाथ मुक्का से मारपीट और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी पुत्र अपने पिता के बाएं कान को दांत से काट दिया था।

रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में धारा 296, 351(3), 115(2), 117(2), 119(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस ने आरोपी पुत्र उमेश्वर सिंह यादव 35 वर्ष निवासी सुभाषनगर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, आरक्षक रविन्द्र साहू, केवल साहू, उमेश्वर राजवाड़े शामिल रहे।

thetarget365

Recent Posts

Mallikarjun Kharge Controversial : “पीएम मोदी आतंकवादी हैं!” खरगे के बयान से तमिलनाडु चुनाव में मची खलबली, BJP ने मांगा इस्तीफा!

Mallikarjun Kharge Controversial :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक…

17 minutes ago

Dantan Election Violence : दांतन में ‘खून-खराबा’! भाजपा प्रत्याशी पर हमला, TMC के साथ झड़प में कई लहूलुहान!

Dantan Election Violence :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए…

20 minutes ago

Iran-US Crisis: “बातचीत नहीं, अब युद्ध के मैदान में मिलेंगे!” ईरानी सेना ने अमेरिका को ललकारा!

Iran-US Crisis:  ईरान और अमेरिका के बीच चल रही शांति वार्ता का दूसरा दौर पाकिस्तान…

25 minutes ago

Peter Magyar Netanyahu : “हंगरी आए तो होगी जेल!” भावी पीएम पीटर मैग्यार ने नेतन्याहू को दी खुली चुनौती!

Peter Magyar Netanyahu :  हंगरी के आम चुनावों के नतीजों ने न केवल यूरोप बल्कि…

38 minutes ago

Pappu Yadav Controversy: “महिलाएं बिना नेता के कमरे में गए…” पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग सख्त!

Pappu Yadav Controversy: बिहार की राजनीति में अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने…

43 minutes ago

This website uses cookies.