Thetarget365

पटवारी को रिश्वत देने कलेक्टर से जनदर्शन में उधार मांगा फरियादी ने

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिला मुख्यालय में आज कलेक्टर के जनदर्शन में एक अनोखा मामला आया। फरियादी नक्शा दुरुस्त कराने पटवारी द्वारा मांगी जा रही रकम की व्यवस्था कर पाने में असमर्थ होने की वजह से कलेक्टर से शेष रकम उधार लेने पहुंच गया। मामले में अंबिकापुर एसडीएम ने जांच कर कार्यवाही किये जाने का भरोसा फरियादी को दिलाया है।

जानकारी अनुसार मंगलवार को कलेक्टर सरगुजा के जनदर्शन में अंबिकापुर के मोमिनपुरा निवासी मुस्तकीम अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन का नक्शा दुरुस्त करने के लिए पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। रिश्वत की रकम कम होने की वजह से आज वे सरगुजा कलेक्टर से 8500 रुपये उधार मांगने आवेदन लेकर आए हैं।

फरियादी मुस्तकीम ने बताया कि पिछले कई महीनो से अपने जमीन का नक्शा दुरुस्त कराने पटवारी के दफ्तर चक्कर लगा रहे थे। लेकिन पटवारी के द्वारा बार-बार टालमटोल किया जा रहा था। इधर पटवारी द्वारा फरियादी से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। लेकिन उनके पास इतने रुपए नहीं थे कि उसे रिश्वत की रकम दे सके।

पीड़ित ने किसी तरह ढाई हजार रुपये जुटा कर पटवारी को रिश्वत की रकम दे दी। बावजूद इसके पटवारी द्वारा बचे हुए रुपए की मांग की जा रही थी। इसके बाद ही जमीन का नक्शा दुरुस्त करने की बात कही जा रही थी। आज इन्ही परेशानियों की वजह से फरियादी मुस्तकीम ने पटवारी श्रवण पांडेय को रिश्वत की रकम देने के लिए सरगुजा कलेक्टर से 8500 रुपये उधार देने की मांग की।

मामले की करेंगे जांच- एसडीएम

अंबिकापुर एसडीएम फागेश सिन्हा ने इस संबंध में कहा कि एक पीड़ित ने आज जनदर्शन में पटवारी के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की है। जांच के बाद ही आगे कार्यवाही की जाएगी।

thetarget365

Recent Posts

Akshaya Tritiya 2026 : “किस्मत बदलने वाला महासंयोग”, अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी!

भारतीय काल गणना और हिंदू धर्मग्रंथों में अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है।…

5 minutes ago

World War Alert: “ईरान के बाद अब क्यूबा”, ट्रंप की नई चेतावनी ने हिलाया लैटिन अमेरिका, क्या होगा अगला कदम?

World War Alert: "वैश्विक राजनीति में अपनी आक्रामक शैली के लिए पहचाने जाने वाले अमेरिकी…

37 minutes ago

Tech Report: “वीवो का कब्जा, नथिंग की रफ्तार”, भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा उलटफेर, देखें टॉप ब्रांड्स की लिस्ट!

Tech Report:  भारतीय स्मार्टफोन बाजार, जो पिछले कई वर्षों से लगातार विकास की राह पर…

41 minutes ago

Health Tips: “चुटकी भर अलसी का जादू”, सुबह खाली पेट पिएं अलसी का पानी, फिर देखें शरीर में चमत्कार!

Health Tips:  आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों में अलसी को एक 'सुपरफूड' माना गया है।…

44 minutes ago

Islamabad Peace Talks: “21 घंटे का महामंथन”, क्या अमेरिका और ईरान के बीच सुलझ जाएगा होर्मुज विवाद?

Islamabad Peace Talks:  अमेरिका और ईरान के बीच दशकों से चले आ रहे तनाव को…

1 hour ago

131st Amendment : आधी आबादी का सपना टूटा”, लोकसभा में फेल हुआ महिला आरक्षण बिल, 2/3 बहुमत से चूकी सरकार!

131st Amendment : संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र का समापन एक बड़े राजनीतिक उलटफेर…

2 hours ago

This website uses cookies.