AI Job Displacement: दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तेज़ी से बढ़ती स्वीकार्यता ने वर्कफोर्स के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल और TCS जैसी दिग्गज कंपनियों में छंटनी की खबरों के पीछे AI को बड़ा कारण माना जा रहा है। अब वॉलमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन ने भी साफ चेतावनी दी है कि AI हर नौकरी को प्रभावित करेगा और नौकरियों की पारंपरिक संरचना पूरी तरह बदल जाएगी। AI का असर हर क्षेत्र पर अमेरिका के अर्कांसस में आयोजित वर्कफोर्स कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए डग मैकमिलन ने कहा, “AI हर नौकरी को बदलेगा। शायद ही कोई ऐसा काम बचे, जिस पर इसका असर न हो।” इसका सीधा मतलब है कि आने वाले सालों में नौकरियों का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, फोर्ड, जेपी मॉर्गन और अमेजन जैसी कंपनियां भी इस बदलाव की चेतावनी दे चुकी हैं। AI के कारण कुछ नौकरियां खत्म होंगी, जबकि कुछ नई भूमिकाएं सामने आएंगी। छंटनी भी, भर्ती भी वॉलमार्ट, जो दुनिया की सबसे बड़ी एम्प्लॉयर कंपनी है, ने कहा है कि अगले तीन वर्षों में उनकी कुल वर्कफोर्स लगभग स्थिर रहेगी। लेकिन वेयरहाउस ऑटोमेशन, AI-ड्रिवन चैटबॉट्स और बैकस्टोर टेक्नोलॉजी के कारण कई पारंपरिक नौकरियां खत्म हो रही हैं। हालांकि, वॉलमार्ट में कुछ नई भूमिकाएं भी उभर रही हैं। उदाहरण के लिए, ‘एजेंट बिल्डर’ नामक नई भूमिका में कर्मचारी व्यापारियों के लिए AI टूल्स तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा, होम डिलीवरी, बेकरी और ग्राहक-संपर्क वाले कार्यों में नई भर्तियां की जा सकती हैं। स्किल्स को करें अपडेट OpenAI के चीफ इकोनॉमिस्ट रोनी चटर्जी का मानना है कि आने वाले 18 से 36 महीनों में AI को अपनाने की गति और बढ़ेगी। उनका कहना है, “वर्कर्स को अब रिस्क लेने की बजाय स्किल्स सीखने और खुद को तैयार करने की ज़रूरत है।” AI कंपनियों के सीईओ भी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि अगला दो साल आपके काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा। इस बदलाव से बचना अब लगभग नामुमकिन है। AI एक क्रांति की तरह सामने आ रहा है, जो रोजगार की दुनिया को पूरी तरह से नया रूप दे रहा है। कर्मचारियों के लिए यह समय डरने का नहीं, बल्कि खुद को नई टेक्नोलॉजी के अनुरूप ढालने का है। जो समय के साथ चलेगा, वही इस बदलाव में टिक पाएगा। Read More: Tej Pratap on Tejashwi: तेज प्रताप यादव का तेजस्वी पर सवाल: “होर्डिंग से माता-पिता की तस्वीर गायब क्यों?”
















