Thetarget365

पत्थरों पर बैठ जन की पीड़ा सुनी मंत्री ने, दूरस्थ गांवों में गूंजा जनता का दर्द…

ओड़गी ब्लॉक के बीहड़ गांवों में पहुँचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पानी, राशन और घूसखोरी पर अफसरों की लगी क्लास

सूरजपुर @thetarget365 ‘गाँव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री व भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक के कई बीहड़ और सुदूर गांवों में जन चौपाल लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दरम्यान किसी मंच या कुर्सी की जरूरत नहीं पड़ी वरन मंत्री खुद जमीन और पत्थरों पर बैठीं और ग्रामीणों की आवाज़ को प्राथमिकता दी। गांव के लोगों ने खुलकर अपनी बातें रखीं और मंत्री ने हर शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया।

दूधो गांव में जलसंकट, विभाग पर भड़की मंत्री

दौरे की शुरुआत ग्राम दूधो से हुई, जहां ग्रामीणों ने पेयजल संकट की बड़ी समस्या सामने रखी। जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने चौपाल में विभागीय अधिकारी की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ को फटकार लगाई और तत्काल नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा – “गांव प्यासा है और अधिकारी नदारद, अब ये ढिलाई नहीं चलेगी।”

बिलासपुर पंचायत में राशन कार्ड के बदले रिश्वत का मामला उजागर

ग्राम पंचायत बिलासपुर में राशनकार्ड बनवाने के लिए सेल्समेन द्वारा पैसे लेने की शिकायत मिलते ही मंत्री ने मौके पर ही संबंधित कर्मचारी को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “गरीबों से पैसा लेना बंद करें। यदि शिकायत दोबारा मिली, तो आपका लाइसेंस रद्द होगा और आप पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

पटवारी की शिकायत, जांच के आदेश

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पटवारी नामांतरण और फौती जैसे कार्यों के बदले अवैध रूप से पैसे की मांग करते हैं। मंत्री ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए तहसीलदार ओड़गी को तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

भकुरा और माढ़र में भी लगी चौपाल, समस्याएं सुन त्वरित समाधान

जन चौपाल का कारवां ग्राम पंचायत भकुरा और माढ़र तक पहुँचा, जहाँ ग्रामीणों ने सड़क, राशन, आवास और पेंशन संबंधी समस्याएं रखीं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय हो।

चौपाल के दौरान जल संसाधन, वन, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने सभी विभागों को चेतावनी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

thetarget365

Recent Posts

Sreesanth vs Harbhajan : श्रीसंत और हरभजन सिंह के रिश्तों में फिर आई दरार, थप्पड़ कांड पर छिड़ा नया विवाद

Sreesanth vs Harbhajan :  भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे चर्चित और विवादास्पद अध्यायों में से…

4 minutes ago

PBKS vs DC 2026 Result : पंजाब की ऐतिहासिक जीत, 265 रन बनाकर चेज किया सबसे बड़ा टारगेट

PBKS vs DC 2026 Result :  आईपीएल 2026 के सीजन ने क्रिकेट प्रेमियों को एक…

19 minutes ago

Lungi Ngidi Head Injury : मैदान पर एम्बुलेंस, लुंगी एनगिडी के सिर में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

Lungi Ngidi Head Injury : आईपीएल के 19वें सीजन में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम…

28 minutes ago

Ambikapur News : अंबिकापुर से दिल दहला देने वाली खबर, नदी में डूबने से मामा-भांजी की मौत

Ambikapur News :  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक अत्यंत दुखद और हृदय विदारक खबर…

54 minutes ago

Virender Sehwag : साई सुदर्शन के शतक पर सहवाग ने उठाए सवाल, क्या धीमी पारी बनी हार का कारण?

Virender Sehwag :  IPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को रॉयल…

1 hour ago

US Navy Iran Ship Tension : अमेरिकी नौसेना ने घेरा ईरानी जहाज, युद्ध की आहट से सहमी दुनिया

US Navy Iran Ship Tension : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव अब…

2 hours ago

This website uses cookies.