Thetarget365

पटवारी पर हमला: सीमांकन कार्य के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

बलरामपुर @thetarget365 बलरामपुर जिले में सीमांकन कर रहे पटवारी Patwari पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।

जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए आज शुक्रवार को बलरामपुर तहसील के हल्का क्रमांक 22 में पदस्थ पटवारी सुरेश्वर सिंह द्वारा शासकीय भूमि खसरा नम्बर 628 का सीमांकन किया जा रहा था। यह कार्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार किया जा रहा था।

मौके पर सीमांकन कार्य के दौरान पटवारी सुरेश्वर सिंह पर अचानक हमला कर दिया गया। आरोप है कि सीमांकन स्थल से सटी निजी भूमि के स्वामी नंद सिंह और उनके पुत्र दुखराज सिंह ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए अश्लील व जातिसूचक गालियाँ दीं तथा जान से मारने की धमकी देकर ईंट-पत्थर से मारपीट की। इस हमले में पटवारी के सिर व कंधे पर चोटें आई हैं।

पटवारी की लिखित शिकायत के आधार पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 48/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 296, 351(2), 115(2), 221, 121(1), 132, 324(4) एवं 3(5) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी दुखराज सिंह 35 वर्ष एवं नंद सिंह 60 वर्ष, निवासी ग्राम जतरो, थाना बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

thetarget365

Recent Posts

तेज रफ्तार ट्रक ने ली शिक्षिका की जान, साथी गंभीर—स्कूल जाते समय दर्दनाक हादसा

Balrampur News : शनिवार सुबह वाड्रफनगर–रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे…

3 hours ago

Bengal Election : अभिषेक बनर्जी के गढ़ में बड़ी कार्रवाई, क्या अब बदलेगा बंगाल चुनाव का समीकरण?

Bengal Election :  पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के महापर्व के दौरान निष्पक्षता से समझौता करने…

6 hours ago

Nashik TCS Case : दानिश के मोबाइल में छिपे हैं कौन से राज, क्या खुलेगा धर्मांतरण का इंटरनेशनल कनेक्शन?

Nashik TCS Case : महाराष्ट्र के नासिक में बहुचर्चित टीसीएस (TCS) उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले…

6 hours ago

Gold Today Silver Rate : अचानक सस्ता हुआ सोना और चांदी, क्या यह खरीदारी करने का सबसे सही समय है?

Gold Today Silver Rate :  भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में बीते…

6 hours ago

This website uses cookies.