शंकरगढ़ @thetarget365 हाईवा ट्रक ड्राइवर ने एक महिला दुकानदार के साथ उसकी ही दुकान में घुसकर दुष्कर्म जैसी गंभीर वारदात को अंजाम दिया। घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से गुटखा लेने के बहाने अकेला पाकर जबरदस्ती की। महिला के शोर मचाने पर उसका पति मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार, प्रार्थिया ने दिनांक 03 जून 2025 को थाना शंकरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि उसका एक किराना दुकान है। आरोपी पुष्पेंद्र तिवारी पिता रामानुज तिवारी23 वर्ष, निवासी कुदरी (झण्डाटोला), थाना सिद्धी, जिला शहडोल (म.प्र.), जो कि हाईवा ट्रक चलाता है, कभी-कभी उसके दुकान से गुटखा खरीदने आता था।
पीड़िता के अनुसार, दिनांक 02 जून की रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच, आरोपी पुष्पेंद्र ने दुकान खुलवाई और गुटखा मांगा। जब महिला गुटखा लेने अंदर गई, तो आरोपी भी दुकान के अंदर घुस आया और पीछे से पकड़कर उसे जबरन नीचे गिराकर बलात्कार करने लगा। महिला के चिल्लाने पर उसका पति मौके पर पहुंचा, तब आरोपी वहां से फरार हो गया।
महिला की रिपोर्ट के आधार पर थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक 67/2025, धारा 64, 331(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पुष्पेंद्र तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी को दिनांक 05 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की विवेचना में जुटी हुई है।
Ali Larijani death: मध्य पूर्व के युद्ध के मैदान से एक बेहद चौंकाने वाली खबर…
Ambikapur News : सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली…
KC Tyagi Resigns: बिहार की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जनता दल…
Masoud Pezeshkian: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल…
Iran Israel War: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल-अमेरिका गठबंधन के बीच जारी संघर्ष अब…
Lok Sabha: भारतीय संसद के निचले सदन, लोकसभा से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
This website uses cookies.