IND vs PAK : एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है। यह हाई-वोल्टेज मैच 14 सितंबर को खेला जाना है, लेकिन राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इसका विरोध तेज़ होता जा रहा है। सोशल मीडिया पर #INDvPAKMatchCancel ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह मैच भारत सरकार की नीति के तहत खेला जा रहा है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आजतक से बातचीत में कहा, “हमें पता है कि पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते सामान्य नहीं हैं, लेकिन मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स में भाग लेना भारत सरकार की नीति है। अगर हम ऐसे मैचों से इनकार करते हैं, तो हमें पूरे टूर्नामेंट से हटना पड़ेगा, जो संभव नहीं है।”
सैकिया ने आगे कहा कि भारतीय टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी और प्रदर्शन से जवाब देगी। उन्होंने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि खिलाड़ी जीत के इरादे से खेलेंगे।
कुछ सप्ताह पहले पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कहा था कि भारत केवल मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स (जैसे एशिया कप और वर्ल्ड कप) में ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलता है। द्विपक्षीय सीरीज (Bilateral Series) भारत-पाक के बीच स्थगित हैं और भविष्य में भी नहीं होंगी, जब तक हालात सामान्य न हों।
पिछले कुछ दिनों में हुए आतंकी हमलों और भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के कारण देश में पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार के खेल आयोजन का विरोध हो रहा है। खासकर सोशल मीडिया और कुछ राजनीतिक दलों ने इस मैच को रद्द करने की मांग की है। लेकिन BCCI और सरकार दोनों ही साफ कर चुके हैं कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स की बाध्यताओं के तहत यह मैच खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें एशिया कप 2025 में अपना-अपना पहला मुकाबला जीत चुकी हैं। भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराया था और पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से मात दी थी। भारत ने 58 रनों का लक्ष्य मात्र 27 गेंदों में हासिल किया था, जो उसकी बल्लेबाजी की ताकत को दर्शाता है।
T20 एशिया कप इतिहास में भारत और पाकिस्तान तीन बार आमने-सामने आ चुके हैं। इनमें से भारत ने दो बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक जीत नसीब हुई है।
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भले ही सियासी गर्मी बढ़ी हो, लेकिन BCCI और भारत सरकार की नीति के चलते यह मुकाबला खेला जाना तय है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला बेहद खास होगा, लेकिन इसके पीछे की राजनीति और संवेदनशीलता को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
Read More: Abir Gulaal: फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ भारत में नहीं होगी रिलीज, PIB ने दी जानकारी
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
Jhansi Love Affair : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…
Sarai Rohilla Murder : देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
This website uses cookies.