छत्तीसगढ़

समाज के निचले तबकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Ambikapur News : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शनिवार को सरगुजा प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। वृद्धजन, महिलाएं, दिव्यांग और बच्चे सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जी सकें, यह सरकार की प्राथमिकता है।

निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने अजीरमा स्थित वृद्धाश्रम से की। यहां वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को परिसर में आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही वृद्धजनों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके बाद मंत्री राजवाड़े होलीक्रॉस आशा निकुंज विशेष विद्यालय पहुंचीं, जहां बच्चों ने उनका आत्मीय स्वागत कर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मंत्री ने शिक्षकों की उपलब्धता, आवासीय सुविधाओं, ऑडियोमैट्री कक्ष और अध्ययन व शयन कक्षों का निरीक्षण किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

दर्रीपारा स्थित बालिका बालगृह में भी उन्होंने बच्चियों से मुलाकात कर भोजनकक्ष, शयनकक्ष और मनोरंजन कक्ष की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चियों की सुरक्षा सर्वोपरि हो तथा संस्थान में आने-जाने वालों की अनिवार्य एंट्री दर्ज की जाए। शक्ति सदन में निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रवणबधिर तीन बालिकाओं को आशा निकुंज विद्यालय में शिफ्ट करने और बच्चियों को स्वरोजगार उन्मुख शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया।

नारी निकेतन में रह रही महिलाओं से मिलने के बाद मंत्री ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को शौचालय और शयनकक्षों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बालिका एवं बालक संप्रेषण गृह, प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक और बौद्धिक मंदता विद्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि सरकार चाहती है कि संस्थानों में रहने वाले सभी लोग सम्मान के साथ जीवन यापन करें और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

thetarget365

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal : सफलता का महायोग, आज इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे प्रगति के द्वार, जानें अपना भविष्य

AAJ Ka Rashifal 3 May 2026 Rashifal: आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी रहने…

2 hours ago

IPL 2026 CSK vs MI: चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से रौंदा, गायकवाड़-कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी

IPL 2026 CSK vs MI:  आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…

8 hours ago

West Bengal Election : फलता विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान

West Bengal Election :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…

8 hours ago

Jhansi Love Affair : झांसी में अनोखा प्रेम प्रसंग, 22 वर्षीय विवाहिता 55 साल के ग्राम प्रधान के साथ फरार

Jhansi Love Affair :  उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…

10 hours ago

Sarai Rohilla Murder : दिल्ली के सराय रोहिल्ला में खूनी संघर्ष, युवती ने जीजा और साले की चाकू मारकर की बेरहमी से हत्या

Sarai Rohilla Murder :  देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…

10 hours ago

Karanvir Bohra Journey : मनोज से करणवीर बोहरा बनने का सफर, कर्ज, संघर्ष और विलेन के रूप में पाई बड़ी पहचान

Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…

10 hours ago

This website uses cookies.