अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने 3 अलग-अलग स्थानों पर धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सुबह पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
जानकारी अनुसार, गुरुवार की देर रात उदयपुर में चोरों ने बालाजी मेडिकल स्टोर, पप्पू जनरल स्टोर और कृषि विभाग कार्यालय के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। बालाजी मेडिकल स्टोर में चोरों ने लगभग 2,500 रुपये नकद, कंडोम के पैकेट, एविल का इंजेक्शन, च्यवनप्राश, झंडू बाम और मूव सहित अन्य सामान चुरा लिया। वहीं पप्पू जनरल स्टोर के निरीक्षण में पता चला कि चोरों ने ताला काटने के लिए इलेक्ट्रिक कटर का उपयोग किया। इस स्टोर से चोरों ने लगभग 5,000 रुपये नकद पर हाथ साफ किया। इसके अलावा, कृषि विभाग कार्यालय के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सामान को बिखेर दिया। हालांकि, कार्यालय से चोरी गए सामान की पूरी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। चोरी की घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के दौरान सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।
चोरी की इन घटनाओं से व्यापारी और ग्रामीण आक्रोशित हैं। उन्होंने पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि यदि मुख्य मार्ग पर यह स्थिति है तो ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा का क्या हाल होगा।
व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उदयपुर में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हुई हैं, लेकिन अब तक इनमें शामिल अपराधियों का सुराग नहीं लग पाया है।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Bengal Judiciary Crisis: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से कानून-व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक…
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध की बढ़ती पदचापों के बीच ईरानी राष्ट्रपति…
Gold Silver Price Crash: वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच…
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी 'माझी लाड़की बहिन योजना' को लेकर…
Ramayana First Look: भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रतीक्षित मानी जा रही फिल्म 'रामायण'…
This website uses cookies.