अंबिकापुर @thetarget365 हल्दीराम की एजेंसी दिलाने के नाम पर अंबिकापुर के एक चिकित्सक से 11 लाख 25 हजार रुपये की ठगी करने वाले तीन अंतरराज्यीय साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी बिहार के नालंदा जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से ठगी की रकम में से लगभग दो लाख रुपये नगद, छह मोबाइल, 19 एटीएम कार्ड, 35 बैंक पासबुक और 20 चेकबुक बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी डा. अमित असाटी ने 31 जनवरी 2025 को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हल्दीराम की एजेंसी देने के नाम पर उनसे 11 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की गई है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा ने मामले की विवेचना रेंज साइबर थाना अंबिकापुर को सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
साइबर थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए संदेही बैंक खाते से पांच लाख 26 हजार रुपये होल्ड कराकर प्रार्थी के खाते में वापस कराया गया। इसके पश्चात आरोपितों की तलाश में टीम बिहार रवाना की गई। पुलिस टीम ने नालंदा जिले के नूरसराय और चंडी थाना क्षेत्र में दबिश देकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने ठगी की घटना स्वीकार कर ली।
इस कार्रवाई में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा के मार्गदर्शन में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सउनि प्रवीण राठौर, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अमित निकुंज, मिथलेश पाठक, आरक्षक अमरेन्द्र सिंह, कुन्दन सिंह, विवेक किंडो एवं अंशुल शर्मा की भूमिका रही।
Trump Iran statement: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…
IPL 2026 KKR Squad : आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…
This website uses cookies.