Aaj Ka Rashifal 14 Oct 2025: मिथुन, मीन और अन्य राशियों के लिए क्या कहता है सितारों का हाल

Aaj Ka Rashifal 14 Oct 2025 : 14 अक्टूबर, मंगलवार के ग्रह-नक्षत्र सिद्ध योग बना रहे हैं। जिससे बिजनेस में निवेश करने के लिहाज से मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल समय है। कर्क राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में फायदा मिल सकता है।सिंह राशि वालों ने किसी को उधार पैसा दिया है तो वापस मिल सकता है। तुला राशि वालों को करियर में नया मौका मिल सकता है। धनु और मकर राशि वालों की प्रॉपर्टी की खास डील होने की संभावना है।मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और उपलब्धि मिलने के योग हैं। इनके अलावा वृश्चिक राशि वाले लोग एक्स्ट्रा इनकम के लिए रिस्क न लें। मेष राशि वाले लोग बिजनेस में सावधान रहें।

ads
TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

मेष – पॉजिटिव – आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बन रही हैं। किसी भी असमंजस की स्थिति में अपने प्रिय मित्र से सलाह लेना उचित रहेगा। रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएँ, इससे ताजगी और ऊर्जा बनी रहेगी। किसी विशेष समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा। नेगेटिव – बेवजह दूसरों के साथ उलझने और हस्तक्षेप करने से आपका मान-सम्मान भी प्रभावित हो सकता है। सफलता जल्दी हासिल करने की कामना में किसी भी गैर-कानूनी कार्य को अपने हाथ में न लें। वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें।

Adst

करियर – कारोबारी मामलों में बहुत अधिक सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि इस समय किसी प्रकार का नुकसान होने की आशंका लग रही है। कर्मचारियों की किसी लापरवाही की वजह से कोई ऑर्डर भी रद्द हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा। लव – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी। हेल्थ – असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। पेट से संबंधित परेशानी रहने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 3

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

वृष – पॉजिटिव – मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपको उनकी मदद भी करनी पड़ सकती है, इससे आपको खुशी ही मिलेगी। आप भी परिश्रम और मेहनत द्वारा किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे और सफलता भी मिलेगी। नेगेटिव – ज्यादा आत्मविश्वास के कारण विश्वासघात भी हो सकता है। अपने आस-पास के सकारात्मक लोगों के बीच कुछ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। बच्चों के एडमिशन को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।

करियर – व्यवसायिक लोगों के साथ संपर्क बढ़ाना आपके लिए नए स्रोत खोल सकता है। किसी प्रोजेक्ट पर पैसा लगाने का प्लान है, तो उसके संदर्भ में उचित सोच-विचार अवश्य कर लें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता जरूर रखें। लव – पति-पत्नी के प्रयासों से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को भी विवाह में बदलने की योजनाएं बनेंगी। हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु योग और व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 4

Adst
TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

मिथुन – पॉजिटिव – खास लोगों से मेलजोल बढ़ेगा तथा जीवन में स्थिरता महसूस होगी। कुछ समय किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थान पर जरूर व्यतीत करें। इससे आप अपने अंदर नई ऊर्जा और संचार महसूस करेंगे। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना उचित रहेगा। नेगेटिव – दिन के दूसरे पक्ष में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। अपनी वाणी और मन पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चा करने से बजट बिगड़ सकता है। बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों पर निवेश करने की योजना है, तो उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। सहकर्मियों के सहयोग से व्यावसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। ऑफिस में व्यर्थ की गतिविधियों की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। लव – किसी परिवारजन की उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। हेल्थ – क्षमता से अधिक मेहनत की वजह से पैरों तथा कमर में दर्द की समस्या रहेगी। उचित आराम लें तथा फिजियोथेरेपी भी इसका उचित समाधान है। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 2

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

कर्क – पॉजिटिव – आज ग्रह गोचर आपके आत्मविश्वास और आत्मबल को और अधिक प्रबल कर रहा है। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, इनसे आपको बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। सार्वजनिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नेगेटिव – ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल भी सकता है, इसलिए कोई भी उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर कार्य करें। अपने सामान की देखभाल स्वयं करें। चोरी होने या खोने जैसी आशंका लग रही है। इस समय दोस्तों के साथ समय व्यर्थ करने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें।

करियर – कार्यक्षेत्र में आपकी निगरानी अति आवश्यक है। थोड़ी सी लापरवाही से महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल भी सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी नीतियों में कुछ परिवर्तन लाएँ। सहयोगियों तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। लव – पति-पत्नी के बीच किसी मामूली सी बात को लेकर तकरार रह सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकलें। हेल्थ – एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान को संतुलित रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 8

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

सिंह – पॉजिटिव – आज दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या दूर होगी। परिवारजनों के साथ खरीदारी में खुशनुमा समय भी व्यतीत होगा। नेगेटिव – लापरवाही और आलस को अपनी दिनचर्या में स्थान न दें। छोटी सी गलती आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। बजट का उचित प्रबंधन करें, क्योंकि आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी।

करियर – किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है, भाग्य भी भरपूर सहयोग करेगा। कुछ व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी आपके सामने कड़ी चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। सावधान रहें, प्रेम प्रसंग बदनामी व अपयश का कारण बन सकते हैं। हेल्थ – असंतुलित खान-पान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और मौसम के अनुकूल रहें। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 5

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

कन्या – पॉजिटिव – किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपको उचित सलाह मिलेगी तथा आप बेहतरीन तरीके से अपना कार्य अंजाम देने में सफल रहेंगे। कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो उसे भी आज पूरा करने के लिए उचित समय है। नेगेटिव – किसी नजदीकी संबंधी का व्यवहार आपके लिए दुखदाई हो सकता है। एक निश्चित दूरी भी बनाकर रखनी चाहिए। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली न रखें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से कुछ चिंता रहेगी।

करियर – व्यवसाय में समस्याओं का समाधान पाने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। इस वक्त कार्य की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है, इससे कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। नौकरी में बॉस अथवा अधिकारी के साथ संबंध न बिगाड़ें। लव – परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। हेल्थ – जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि न लें तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएँ। भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 8

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

तुला – पॉजिटिव – किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में नजदीकी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा अवश्य करें, निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। समय अनुकूल है, परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्यक्षमता पर भी निर्भर करता है। नेगेटिव – मित्रों तथा संबंधियों के साथ आपसी रिश्ते में खटास न आने दें, साथ ही अपना आत्मविश्वास भी बनाए रखें। ज्यादा कार्यभार आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। इसलिए अपने काम में अन्य लोगों का भी सहयोग अवश्य लें।

करियर – आपके राजनैतिक संबंध व्यवसाय में बहुत ही लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। सोशल मीडिया तथा पब्लिक रिलेशन में भी अपनी उपस्थिति बनाए रखें, इससे आपके व्यवसाय को भी प्रचार मिलेगा। युवाओं को करियर संबंधी कोई नया अवसर मिल सकता है। लव – घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत भी चल सकती है। हेल्थ – ज्यादा कार्यभार की वजह से कुछ थकान रहेगी। उचित आराम लें। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

वृश्चिक – पॉजिटिव – उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या बनाएँ। धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्लान में सफलता हासिल करेंगे। भाइयों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा और कोई नतीजा भी मिलेगा। नेगेटिव – किसी से भी मदद करने का वादा करते समय अपने सामर्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें। युवा वर्ग को विवादों से बचना होगा वरना मित्रों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। घर के किसी काम के लिए वरिष्ठ जनों की सलाह को भी महत्व दें। किराएदारी संबंधी मामले सुलझने में अभी समय लगेगा।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना जरूरी है। स्टाफ तथा कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएँगे। नौकरीपेशा व्यक्ति अतिरिक्त आय के लिए किसी भी प्रकार का जोखिम न लें, इस समय मान-हानि की स्थिति बन रही है। लव – घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर परिवारजनों के साथ बात करने के लिए अनुकूल समय है। हेल्थ – मांसपेशियों में दर्द और थकान की वजह से कार्य करने में दिक्कत आएगी। व्यायाम और योग इसका उचित इलाज है। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 7

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

धनु – पॉजिटिव – इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन उन्नति दायक है। कोई भी खास कार्य करते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान रहेगा। पैतृक संबंधित कोई मामला फंसा हुआ है, तो उसका भी समाधान मिलेगा। नेगेटिव – ज्यादा भावुकता रखना भी उचित नहीं है। व्यावहारिक बनें। अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहने की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। इस समय आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

करियर – प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई खास डील होने की संभावना है। फोन तथा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी भी मिलेगी। मैन्युफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। काम की अधिकता की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। लव – दांपत्य संबंधों में मधुरता और खुशहाली रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं तथा मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। हेल्थ – ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। प्रदूषण और वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 3

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

मकर – पॉजिटिव – आर्थिक दृष्टि से दिन पहले के मुकाबले में बेहतर रहेगा, लेकिन इसके लिए मेहनत तो करनी ही होगी। जल्दबाजी की बजाय शांति और धैर्य पूर्ण तरीके से कार्यों को अंजाम देना आपके कार्यों को सुगम बनाएगा। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। नेगेटिव – विद्यार्थी तथा युवा वर्ग विशेष रूप से ध्यान रखें कि गलत आदतों और गलत संगति से दूर रहना है, वरना असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ सकता है। किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर अपने किसी विशिष्ट मित्र की सलाह अवश्य लें।

करियर – व्यावसायिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका योगदान सराहनीय होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में बेहतरीन डील फाइनल होगी। किसी कर्मचारी की एक छोटी सी गलती की वजह से दिक्कत भी आ सकती है। आज किसी भी तरह की उधारी या कर्ज संबंधी गतिविधियां स्थगित रखना जरूरी है। लव – पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर तनातनी रहेगी। शांति से काम लें क्योंकि समस्याएं और बढ़ सकती हैं। हेल्थ – दुर्घटना व चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही हैं। सावधानी बरतें और तनाव को हावी न होने दें। भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

कुंभ – पॉजिटिव – कोई प्रॉपर्टी संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय है। आपको अपनी मेहनत और कार्यप्रणाली के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। विद्यार्थियों को भी शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी और कुछ नया करने के लिए भी उत्साहित रहेंगे। नेगेटिव – अपनी इच्छा पूर्ति के लिए ज्यादा प्रयास की भी जरूरत है। कभी-कभी आपकी कही हुई कोई बात किसी को आहत कर सकती है। गैर-जरूरी यात्रा से भी परहेज करें। किसी भी तरह का बदलाव करना अभी उचित नहीं है।

करियर – किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है, हालाँकि अभी सफलता ज्यादा नहीं मिलेगी, परंतु निकट भविष्य में इसके उत्तम परिणाम मिलने वाले हैं। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करते समय बड़े अधिकारियों का भी सहयोग बना रहेगा। लव – वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग में जाने के अवसर मिलेंगे। हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी कमजोरी और थकान की स्थिति रह सकती है। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 8

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

मीन – पॉजिटिव – अनुभवी लोगों के सान्निध्य में कई तरह की जानकारी मिलेंगी, जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक भी रहेंगी। आपकी किसी कार्यप्रणाली से परिवार के लोगों को आप पर गर्व रहेगा। फोन और मीडिया के माध्यम से युवाओं को कोई सुझाव मिल सकता है। नेगेटिव – मित्रों तथा भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें, जरा सी गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ व सोच-विचार से निर्णय लें। व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन व्यय होने की आशंका है। बड़े बुजुर्गों का भी उचित मान-सम्मान बनाकर रखें।

करियर – प्रभावशाली व्यवसायियों से संपर्क बनेंगे, जो आपको एक नई दिशा भी प्रदान करेंगे, परंतु बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को कोई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं, साथ ही पदोन्नति की भी संभावना है। लव – जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनेंगी। हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही का असर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 1

Read More: Dhanteras 2025: धनतेरस पर करें ये 5 अचूक उपाय, बरसेगी धन-संपदा, सोने सी चमकेगी किस्मत!

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.