Coldrief Cough Syrup: कोल्ड्रिफ कफ सिरप में ज़हरीले केमिकल की पुष्टि: 9 बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु सरकार का बड़ा एक्शन

Coldrief Cough Syrup : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 9 बच्चों की मौत का कारण बने कोल्ड्रिफ कफ सिरप में जहरीले केमिकल की पुष्टि हो गई है। तमिलनाडु सरकार के ड्रग डिपार्टमेंट ने जांच में पाया कि इस सिरप में डाईथाइलीन ग्लायकॉल (DEG) की मात्रा 48.6% w/v पाई गई, जो अत्यंत जहरीली है और किडनी फेलियर जैसी गंभीर स्थितियां पैदा कर सकती है। जांच में यह भी सामने आया कि इस दवा के निर्माण में नॉन-फार्माकॉपिया ग्रेड प्रोपीलीन ग्लायकॉल का उपयोग हुआ था, जो DEG और एथिलीन ग्लायकॉल से दूषित पाया गया। तमिलनाडु सरकार का त्वरित एक्शन छिंदवाड़ा के परासिया ब्लॉक में हुई मौतों की जानकारी मिलने के बाद तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल विभाग ने श्रीसन फार्मास्युटिकल्स की कांचीपुरम स्थित यूनिट की जांच की। यहां से बैच नंबर SR-13 की कोल्ड्रिफ सिरप जब्त की गई। रिपोर्ट के आधार पर तमिलनाडु सरकार ने इस सिरप के उत्पादन और बिक्री पर तुरंत रोक लगा दी है। इसके अलावा: थोक और रिटेल दुकानों में स्टॉक फ्रीज करने के आदेश दिए गए। कंपनी को प्रोडक्शन बंद करने और शो-कॉज नोटिस भेजा गया है। लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ओडिशा और पुडुचेरी राज्यों को अलर्ट जारी किया गया है। छुट्टी के दिन भी दिखाया संजीदगी तमिलनाडु सरकार ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि 1 और 2 अक्टूबर को राज्य में सरकारी छुट्टियाँ थीं, बावजूद इसके जैसे ही मप्र सरकार से 1 अक्टूबर को दोपहर 3:37 बजे सूचना मिली, तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल विभाग ने 27 मिनट के भीतर कार्रवाई शुरू कर दी। ड्रग डिप्टी डायरेक्टर एस. गुरुभारती के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने उसी दिन फैक्ट्री का निरीक्षण किया और प्रोटोकॉल के कई उल्लंघनों की पुष्टि की। मध्यप्रदेश सरकार की प्रतिक्रिया मप्र के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि 12 दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 3 दवाओं में कोई हानिकारक तत्व नहीं मिला। हालांकि कोल्ड्रिफ सिरप की रिपोर्ट को लेकर उन्होंने कोई ठोस बयान नहीं दिया। जांच में क्या सामने आया? कोल्ड्रिफ सिरप में 48.6% डाईथाइलीन ग्लायकॉल पाया गया। यह केमिकल किडनी फेलियर, न्यूरोलॉजिकल डैमेज और मौत का कारण बन सकता है। यह बैच ‘Not of Standard Quality’ घोषित किया गया है। वहीं, अन्य चार दवाएं (रेस्पोलाइट D, GL, ST और हेप्सैंडिन सिरप) मानक गुणवत्ता वाली पाई गईं। छिंदवाड़ा में 9 मासूमों की मौत के बाद अब यह साफ हो गया है कि एक जहरीले कफ सिरप ने इनकी जान ली। तमिलनाडु सरकार की त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही, लेकिन यह मामला देशभर में दवा गुणवत्ता नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अब जरूरत है कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए। Read More: Gaza Conflict Update: हमास ने मानी ट्रम्प की शर्तें: गाजा से प्रशासन छोड़ने और बंधकों की रिहाई को तैयार, इजराइल पर दबाव

Coldrief Cough Syrup : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 9 बच्चों की मौत का कारण बने कोल्ड्रिफ कफ सिरप में जहरीले केमिकल की पुष्टि हो गई है। तमिलनाडु सरकार के ड्रग डिपार्टमेंट ने जांच में पाया कि इस सिरप में डाईथाइलीन ग्लायकॉल (DEG) की मात्रा 48.6% w/v पाई गई, जो अत्यंत जहरीली है और किडनी फेलियर जैसी गंभीर स्थितियां पैदा कर सकती है।

ads

जांच में यह भी सामने आया कि इस दवा के निर्माण में नॉन-फार्माकॉपिया ग्रेड प्रोपीलीन ग्लायकॉल का उपयोग हुआ था, जो DEG और एथिलीन ग्लायकॉल से दूषित पाया गया।

Adst

तमिलनाडु सरकार का त्वरित एक्शन

छिंदवाड़ा के परासिया ब्लॉक में हुई मौतों की जानकारी मिलने के बाद तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल विभाग ने श्रीसन फार्मास्युटिकल्स की कांचीपुरम स्थित यूनिट की जांच की। यहां से बैच नंबर SR-13 की कोल्ड्रिफ सिरप जब्त की गई।

रिपोर्ट के आधार पर तमिलनाडु सरकार ने इस सिरप के उत्पादन और बिक्री पर तुरंत रोक लगा दी है। इसके अलावा:

थोक और रिटेल दुकानों में स्टॉक फ्रीज करने के आदेश दिए गए।

Adst

कंपनी को प्रोडक्शन बंद करने और शो-कॉज नोटिस भेजा गया है।

लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ओडिशा और पुडुचेरी राज्यों को अलर्ट जारी किया गया है।

छुट्टी के दिन भी दिखाया संजीदगी

तमिलनाडु सरकार ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि 1 और 2 अक्टूबर को राज्य में सरकारी छुट्टियाँ थीं, बावजूद इसके जैसे ही मप्र सरकार से 1 अक्टूबर को दोपहर 3:37 बजे सूचना मिली, तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल विभाग ने 27 मिनट के भीतर कार्रवाई शुरू कर दी।

ड्रग डिप्टी डायरेक्टर एस. गुरुभारती के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने उसी दिन फैक्ट्री का निरीक्षण किया और प्रोटोकॉल के कई उल्लंघनों की पुष्टि की।

मध्यप्रदेश सरकार की प्रतिक्रिया

मप्र के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि 12 दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 3 दवाओं में कोई हानिकारक तत्व नहीं मिला। हालांकि कोल्ड्रिफ सिरप की रिपोर्ट को लेकर उन्होंने कोई ठोस बयान नहीं दिया।

जांच में क्या सामने आया?

कोल्ड्रिफ सिरप में 48.6% डाईथाइलीन ग्लायकॉल पाया गया।

यह केमिकल किडनी फेलियर, न्यूरोलॉजिकल डैमेज और मौत का कारण बन सकता है।

यह बैच ‘Not of Standard Quality’ घोषित किया गया है।

वहीं, अन्य चार दवाएं (रेस्पोलाइट D, GL, ST और हेप्सैंडिन सिरप) मानक गुणवत्ता वाली पाई गईं।

छिंदवाड़ा में 9 मासूमों की मौत के बाद अब यह साफ हो गया है कि एक जहरीले कफ सिरप ने इनकी जान ली। तमिलनाडु सरकार की त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही, लेकिन यह मामला देशभर में दवा गुणवत्ता नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अब जरूरत है कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए।

Read More: Gaza Conflict Update: हमास ने मानी ट्रम्प की शर्तें: गाजा से प्रशासन छोड़ने और बंधकों की रिहाई को तैयार, इजराइल पर दबाव

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst