Lisbon train accident: पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि लगभग 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस और संबंधित अधिकारियों की जांच में हादसे का कारण ट्रेन की केबल तार टूटना पाया गया है, जिससे ट्रेन का बैलेंस बिगड़ गया और वह पटरी से उतरकर पलट गई। हादसे के दौरान ट्रेन की टक्कर एक बिल्डिंग से भी हुई, जिससे ट्रेन के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की वजह और घटना स्थल
लिस्बन की पुरानी फनिक्यूलर ट्रेन, जिसे केबल कार भी कहा जाता है, शाम लगभग 6 बजे एलेवेडोर दा ग्लोरिया रूट पर चल रही थी। यह रेल लाइन करीब 100 साल पुरानी है और 1885 में बनाई गई थी। इसी रूट पर अचानक ट्रेन की केबल तार टूट गई, जिससे ट्रेन का बैलेंस बिगड़ गया और वह पटरी से उतर कर पलट गई। ट्रेन के पलटते ही बिल्डिंग से टकराने की वजह से हादसा और भी भयावह हो गया। पुर्तगाल रेलवे का यह केबल कार सिस्टम लिस्बन के पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर कैरिस द्वारा संचालित होता है। हर ट्रेन में लगभग 42 यात्री सफर कर सकते हैं।

⚠️🚨🇵🇹Trágico accidente en #Portugal, se descarriló el funicular Gloria de #Lisboa. El accidente ha dejado a al menos 15 fallecidos y decenas de heridos. #funicular #accidente pic.twitter.com/VzFiGIAvsl
— Agenda Setting Press (@agendasetting1) September 3, 2025
मृतकों में कोई बच्चा नहीं, प्रभावितों में स्थानीय और विदेशी दोनों
पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख टियागो ऑगस्टो ने पुष्टि की कि हादसे में मरने वालों में कोई बच्चा नहीं है। मृतकों और घायलों में पुर्तगाली नागरिकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। ट्रेन के पलटने के दौरान पास से गुजर रहे पैदल यात्री भी घायल हुए हैं।
बचाव और राहत कार्य
हादसे के तुरंत बाद लिस्बन फायरफाइटर्स रेजिमेंट, नागरिक सुरक्षा विभाग, स्थानीय पुलिस और स्वयंसेवी फायरफाइटर्स ने राहत कार्य में तेजी दिखाई। रेस्क्यू ऑपरेशन रात 8:30 बजे तक जारी रहा। घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने घायलों का हाल-चाल भी जाना और मृतकों व घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही लिस्बन नगर में तीन दिनों का शोक घोषित किया गया है।
लिस्बन के लिए दुखद क्षण
यह हादसा लिस्बन के लिए एक बहुत बड़ा सदमा है क्योंकि यह ट्रेन सेवा शहर की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित परिवहन सेवाओं में से एक है। यह केबल कार स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं और ट्रेन का मलबा जब्त कर लिया है। घटना की जांच अभी जारी है और अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और केबल कार सिस्टम की मरम्मत के लिए भी कड़ी मेहनत शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
Read More : Shikhar Dhawan ED probe: पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन पर ईडी की शिकंजा, अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में पूछताछ










