Trump Ceasefire Move : अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मध्यस्थ की भूमिका में सामने आए हैं। उनकी पहल पर इज़राइल और सीरिया के बीच चल रहे तनावपूर्ण संघर्ष पर युद्धविराम की घोषणा हुई है। तुर्की स्थित अमेरिकी राजदूत टॉम बराक ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ड्रूज़ और बेडौइन सुन्नी समुदायों से हथियार डालने और एक शांतिपूर्ण, समृद्ध सीरिया के निर्माण के लिए मिलकर आगे बढ़ने का अनुरोध किया है।
सीरिया के दक्षिणी प्रांत स्वेदा में अल्पसंख्यक ड्रूज़ समुदाय और सुन्नी बेडौइन उग्रवादियों के बीच जारी हिंसा में अब तक 300 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। बीते सप्ताह के दौरान हुए संघर्ष में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई थी। ड्रूज़ के समर्थन में इज़राइल ने दमिश्क और अन्य इलाकों पर हवाई और मिसाइल हमले किए, जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता और भी बढ़ गई।
डोनाल्ड ट्रंप ने टॉम बराक को विशेष दूत बनाकर सीरिया में शांति बहाली की जिम्मेदारी सौंपी है। बराक ने बताया कि लेबनान, तुर्की और जॉर्डन जैसे पड़ोसी देशों ने भी इस शांति प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई है। इन देशों के सहयोग से अमेरिका ने एक नए युद्धविराम की नींव रखी है।
हालांकि युद्धविराम की घोषणा के बावजूद गुरुवार रात फिर से तनाव बढ़ गया जब सुन्नी बेडौइन उग्रवादियों ने सीरियाई अंतरिम सरकार की सेना के समर्थन से स्वेदा में ड्रूज़ बस्तियों पर हमला कर दिया। जवाब में ड्रूज़ मिलिशिया ने भी कार्रवाई की, जिससे दोनों पक्षों में फिर से झड़पें शुरू हो गईं।
गौरतलब है कि पिछले दिसंबर में बशर अल-असद की शिया सरकार विद्रोही सुन्नी गुटों — हयात तहरीर अल-शाम (HTS) और जैश अल-इज्जा — के हमलों में गिर गई थी। इसके बाद से ही ड्रूज़, कुर्द और शिया अल्पसंख्यक समूह लगातार हमलों का सामना कर रहे हैं। ड्रूज़ मिलिशिया ने इज़राइली समर्थन से जवाबी कार्रवाई की है, जिससे इज़राइल और सीरिया के बीच तनाव लगातार बढ़ा।
पिछले रविवार को बेडौइन लड़ाकों ने जब ड्रूज़ बस्तियों पर हमला किया तो जवाब में इज़राइली युद्धक विमानों ने दमिश्क समेत कई इलाकों पर हवाई हमले किए। यह हमला ड्रूज़ समुदाय के समर्थन में किया गया, लेकिन इससे सीरिया में पहले से ही जटिल होते जा रहे हालात और बिगड़ गए।
इस सप्ताह की शुरुआत में सीरियाई अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने अमेरिका, तुर्की और अरब देशों की मध्यस्थता से ड्रूज़ समुदाय के साथ युद्धविराम की घोषणा की। साथ ही उन्होंने स्वीदा क्षेत्र से सैन्य बलों की वापसी का आदेश दिया था। हालांकि युद्धविराम की घोषणा से एक बार फिर शांति की उम्मीद जगी है, लेकिन ताजा घटनाओं से यह स्पष्ट है कि जमीनी हालात अब भी बेहद नाज़ुक हैं।
डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से बनी इस अस्थायी सहमति को स्थायी शांति में बदलने के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक ताकतों को मिलकर ठोस प्रयास करने होंगे। ड्रूज़ और बेडौइन समुदायों के बीच विश्वास बहाली और राजनीतिक समाधान की राह अब भी लंबी है।
Rashid Khan Reveal: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच अफगानिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर राशिद…
Child Health Alert: विटामिन डी शरीर के लिए एक अनिवार्य पोषक तत्व है, जो न…
Nepal Tradition: हिमालय की बर्फीली चोटियों और दुर्गम वादियों के बीच बसा नेपाल अपनी नैसर्गिक…
Gold Silver Price : सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी…
Women Reservation UP : महिला आरक्षण बिल (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) को लेकर देश की…
Udhampur Bus Accident : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर…
This website uses cookies.