अंतरराष्ट्रीय

India Pakistan Conflict: ट्रंप का बड़ा दावा: ‘टैरिफ से 24 घंटे में सुलझाया भारत-पाकिस्तान संघर्ष’, गाजा शांति सम्मेलन में होंगे शामिल

India Pakistan Conflict:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने विवादास्पद और चौंकाने वाले बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष को महज 24 घंटे में सुलझा दिया, वो भी टैरिफ (आयात शुल्क) के ज़रिए। उनका कहना है कि अगर उनके पास टैरिफ लगाने का अधिकार न होता, तो शायद ये युद्ध कभी खत्म न होता।ट्रंप ने कहा, “मैंने भारत और पाकिस्तान से कहा कि अगर आप युद्ध लड़ना चाहते हैं, तो मैं आप दोनों पर 100, 150 या 200 प्रतिशत तक टैरिफ लगा दूंगा। फिर मैंने टैरिफ लगा भी दिया और संघर्ष 24 घंटे में शांत हो गया।”

गाजा शांति शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

ट्रंप इन दिनों मिस्र के शर्म अल-शेख में होने जा रहे गाजा शांति शिखर सम्मेलन के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले वह इजराइल पहुंचेंगे और फिर मिस्र जाएंगे। इस सम्मेलन में 20 से अधिक वैश्विक नेता हिस्सा लेंगे। भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह हिस्सा ले रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से सम्मिलित नहीं होंगे।

इजराइल-हमास युद्ध के बाद पहली यात्रा

यह ट्रंप की इजराइल-हमास युद्धविराम के बाद पहली महत्वपूर्ण यात्रा मानी जा रही है। उन्होंने इसे “ऐतिहासिक और निर्णायक क्षण” बताया है। ट्रंप ने कहा, “पहली बार ऐसा हो रहा है जब सभी पक्ष खुश हैं। आमतौर पर एक पक्ष संतुष्ट होता है और दूसरा नाखुश। लेकिन इस बार सबकी सहमति है।”

आठ युद्ध सुलझाने का दावा

ट्रंप ने इस मौके पर दावा किया कि उन्होंने अब तक आठ अंतरराष्ट्रीय संघर्षों का समाधान किया है, जिनमें से कुछ युद्ध 31, 32 और 37 वर्षों से चल रहे थे। उनका कहना है कि उन्होंने लाखों लोगों की जान बचाई है।

उन्होंने यह भी कहा, “मैंने यह नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नहीं किया, बल्कि मानव जीवन बचाने के लिए किया। फिर भी, ईमानदारी से कहूं तो यह नोबेल पुरस्कार का हकदार है।”

सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे ट्रंप

गौरतलब है कि इस सम्मेलन की सह-अध्यक्षता मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और डोनाल्ड ट्रंप करेंगे। इस दौरान गाजा में युद्धविराम, मानवीय सहायता और पश्चिम एशिया में स्थायी शांति के उपायों पर चर्चा होगी।

प्रमुख नेता होंगे शामिल

इस शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस जैसे विश्व नेता भी भाग लेंगे। भारत की ओर से विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रंप के ये दावे जहां एक ओर उनकी रणनीतिक सोच को उजागर करते हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें लेकर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बहस छिड़ गई है। क्या वाकई टैरिफ से युद्ध रोका जा सकता है? यह सवाल फिर से चर्चा में है।

Read More : Gaza Ceasefire: “गाजा में युद्ध खत्म हो गया है”: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, शांति मिशन पर पहुंचे इजरायल और मिस्र

Thetarget365

Recent Posts

LPG Crisis Rumors: LPG संकट की अफवाहों पर पीएम मोदी का प्रहार, कालाबाजारी करने वालों को दी सख्त चेतावनी

LPG Crisis Rumors: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर…

53 minutes ago

IPL 2026: बेंगलुरु में आईपीएल के पहले मैच पर संकट, चिन्नास्वामी में सुरक्षा जांच के बाद ही होगा वेन्यू पर फैसला!

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का बिगुल बज चुका है। भारतीय…

2 hours ago

Balrampur Opium: बलरामपुर अफीम सिंडिकेट का भंडाफोड़, खजूरी में पुलिस की बड़ी छापेमारी, मास्टरमाइंड की तलाश तेज!

Balrampur Opium: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का जाल उम्मीद से…

2 hours ago

LPG Crisis India: एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 4.8 करोड़ लीटर केरोसिन को मंजूरी

LPG Crisis India: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'…

2 hours ago

Viral Video: न पालकी न कार, सुपरबाइक पर सवार होकर पहुंची दुल्हन; वीडियो ने मचाई इंटरनेट पर खलबली

Viral Video: आजकल की शादियां केवल पारंपरिक रस्मों-रिवाजों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि…

3 hours ago

WhatsApp Parental Control: व्हाट्सएप पर अब नहीं चलेगा बच्चों का ‘सीक्रेट’ चैटिंग! माता-पिता के पास होगी कमान

WhatsApp Parental Control: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने बच्चों की ऑनलाइन…

3 hours ago

This website uses cookies.