Trump tariff update : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इस बात की पुष्टि की है कि 1 अगस्त 2025 से अमेरिका करीब 100 देशों से आयात पर नया टैरिफ लागू करने जा रहा है। इस सूची में भारत, जापान और यूरोपीय यूनियन जैसे प्रमुख देश भी शामिल हैं।
ट्रंप ने अप्रैल 2025 में “रेसिप्रोकल टैरिफ” नीति की घोषणा की थी, जिसके तहत देशों को 90 दिनों की छूट दी गई थी। यह छूट अवधि 9 जुलाई 2025 को समाप्त हो रही है। ट्रंप ने वीकेंड के दौरान न्यू जर्सी जाते समय मीडिया को बताया कि अब समय आ गया है कि जो देश टैरिफ पर सहमत नहीं हुए, उन पर 10 से 12% तक टैरिफ लागू किया जाएगा।
2 अप्रैल 2025 को ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले कई उत्पादों पर 26-27% तक टैरिफ लागू किया था। ट्रंप का तर्क है कि भारत अमेरिका से आयात पर 100% तक शुल्क लगाता है, जबकि अमेरिका ने केवल “एक चौथाई” टैरिफ ही लगाया है। हालांकि, भारी विरोध के बाद 9 अप्रैल को यह टैरिफ 90 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया, जिसकी अवधि अब खत्म होने वाली है।
ट्रेजरी सेक्रेटरी बेसेंट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति 10 से अधिक देशों को ट्रेड डील के लिए लेटर साइन कर चुके हैं। यह लेटर “स्वीकार करें या छोड़ दें” की तर्ज पर भेजे जाएंगे, ताकि अमेरिका को जल्द ही स्पष्ट उत्तर मिल सके। इससे साफ है कि ट्रंप प्रशासन अब व्यापार घाटा सहन करने को तैयार नहीं है।
ट्रंप की नई टैरिफ नीति ने एक बार फिर अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को हवा दी है। चीन पर टैरिफ को बढ़ाकर 245% तक कर दिया गया, जिसके जवाब में चीन ने अमेरिका के उत्पादों पर 125% तक टैरिफ लगा दिया है। यह स्थिति वैश्विक व्यापार को प्रभावित कर सकती है और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर असर डाल सकती है।
ट्रंप की “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन” नीति के तहत यह टैरिफ कदम अमेरिका के घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने की कोशिश है। लेकिन भारत जैसे विकासशील देशों के लिए यह निर्यात और द्विपक्षीय संबंधों पर असर डाल सकता है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि 9 जुलाई से पहले भारत और अमेरिका के बीच कोई ट्रेड डील होती है या नहीं।
Read More : Bihar election 2025 : 1 अगस्त को जारी होगी मतदाता सूची, चुनाव आयोग ने दी अहम जानकारी
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
Jhansi Love Affair : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…
Sarai Rohilla Murder : देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
This website uses cookies.