Trump Zelensky Clash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात तीखी बहस में बदल गई। ट्रंप ने ज़ेलेंस्की पर रूस की शर्तें मानने का दबाव डाला और युद्ध में यूक्रेन की हार की चेतावनी दी, जिससे माहौल इतना गरमा गया कि ट्रंप ने कथित तौर पर गाली देते हुए दस्तावेज़ फेंक दिए।
वाशिंगटन, डीसी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के उनके समकक्ष वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच हाल ही में व्हाइट हाउस में हुई बैठक विवादों में घिर गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रंप ने ज़ेलेंस्की को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शर्तें मानने की सलाह दी, जिससे दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई।
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने ज़ेलेंस्की से कहा कि यदि वे रूस की शर्तें नहीं मानते हैं, तो पुतिन “यूक्रेन को बर्बाद करके रख देंगे”। ट्रंप ने चेताया कि यूक्रेन पहले ही यह जंग हार रहा है। उन्होंने ज़ेलेंस्की को रूस को डोनाबास क्षेत्र सौंप देने का सुझाव दिया।ज़ेलेंस्की ने जब रूस की शर्तों के अनुसार तैयार किए गए यूक्रेन के नक्शे वाले दस्तावेज़ को खारिज कर दिया, तो ट्रंप कथित तौर पर भड़क गए। गुस्साए ट्रंप ने गाली देते हुए उस दस्तावेज़ को ज़मीन पर फेंक दिया और चिल्लाने लगे।
ज़ेलेंस्की इस मुलाकात से निराश दिखे। उन्हें उम्मीद थी कि ट्रंप रूस के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए सैन्य हथियार देने की बात करेंगे, लेकिन उनका फोकस केवल युद्ध रुकवाने और रूस की शर्तें मनवाने पर रहा।
गौरतलब है कि पुतिन ने जंग खत्म करने के बदले यूक्रेन से सिर्फ डोनाबास मांगा है, जिसके बदले में वे साउथ खेरसॉन और जापोरीज्जिया वापस देने को तैयार हैं। हालांकि, ज़ेलेंस्की डोनाबास देने को तैयार नहीं हैं।
मुलाकात के बाद ज़ेलेंस्की ने अमेरिका, यूरोप और G7 देशों से रूस के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने का आह्वान किया है। यह गहमागहमी उस पिछली बैठक की याद दिलाती है, जब ट्रंप और सीनेटर जेडी वेंस ने मीडिया के सामने ज़ेलेंस्की पर अमेरिकी समर्थन के लिए आभार प्रकट न करने का आरोप लगाया था।
Amit Shah Sonar Bangla : पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के…
BJP HQ Celebration : सोमवार की शाम नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय…
PM Modi on Bengal Victory : पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव परिणामों ने…
Nandigram Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश…
Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल में 4 मई 2026 की तारीख एक ऐतिहासिक…
Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने तृणमूल कांग्रेस…
This website uses cookies.