Pratappur News : सूरजपुर जिले की बसदेई पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार कर जेल दाखिल करने की कार्रवाई की है। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर सूरजपुर ने क्षेत्र में नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थ का अवैध कारोबार करने वालों पर सख्ती से अंकूश लगाने के निर्देश दे रखे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस चौकी बसदेई थाना सूरजपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग काले कलर की डिस्कवर बाइक से नशीली दवाएं बेचने शिवप्रसादनगर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके पास मौजूद झोले से 40 नग एविल व 40 नग लैजिड कुल 80 नग नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ। बरामद इंजेक्शन्स के संबंध में पुलिस द्वारा मांग किए जाने पर वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
जिसके बाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शन्स के परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त कर आरोपी बीएस सैनी व निजात अली को विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार सारथी, आरक्षक निलेश जायसवाल, देवदत्त दुबे, अशोक केवट, आदित्य यादव, दिलीप साहू व रामकुमार की सक्रिय भूमिका रही।
Raipur Petrol Price : आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई की तगड़ी…
Pati Patni Aur Woh 2 Review : बॉलीवुड सिनेमा में जब भी किसी सुपरहिट और…
Petrol Diesel Price Hike : देशभर में ईंधन की कीमतों में अचानक की गई बढ़ोतरी…
Gaza Flotilla 2026 : इजरायल द्वारा गाजा पट्टी की कड़ाई से की गई नौसैनिक नाकेबंदी…
Mumbra Murder Case : उत्तर प्रदेश के मेरठ का वह सनसनीखेज 'नीला ड्रम कांड' तो…
Siliguri Bulldozer Drive : पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सत्ता परिवर्तन होते ही…
This website uses cookies.