Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर में दो नक्सली ढेर, एक दिन पहले गरियाबंद में 1 करोड़ के इनामी मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए

Bijapur Naxal Encounter:  छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। शुक्रवार सुबह बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। इससे ठीक एक दिन पहले गरियाबंद जिले में एक करोड़ के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए थे।

ads

बीजापुर में सुबह-सुबह मुठभेड़

बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में जवानों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई जिसमें दो नक्सली मारे गए। मौके से एक 303 रायफल और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए हैं। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Adst

गरियाबंद में बड़ा ऑपरेशन, 10 नक्सली ढेर

इससे एक दिन पहले गुरुवार को गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में नक्सली संगठन की सेंट्रल कमेटी का सदस्य और ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव मोडेम बालकृष्ण उर्फ मनोज उर्फ बालन्ना भी शामिल था। मोडेम पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था।

कैसे मिली नक्सलियों की जानकारी?

जानकारी के अनुसार, मोडेम बालकृष्ण के सुरक्षा गार्ड कैलाश ने हाल ही में आत्मसमर्पण किया था। सरेंडर के बाद उसने पुलिस को कई अहम जानकारियां दीं। कैलाश के दिए गए इनपुट के आधार पर पुलिस ने मटाल पहाड़ी क्षेत्र में नजर रखनी शुरू की। जब नक्सलियों की मौजूदगी की पुष्टि हो गई, तो गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों की टीम ने कुल्हाड़ी घाट क्षेत्र में ऑपरेशन शुरू किया।

घात लगाकर किया गया हमला

जवानों ने मटाल पहाड़ी में सटीक रणनीति के तहत संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस एनकाउंटर में मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए। मौके से सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए इसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता बताया है।

Adst

लगातार कमजोर हो रहा है नक्सल नेटवर्क

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सल नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ा है। पिछले कुछ महीनों में दर्जनों बड़े नक्सली मारे जा चुके हैं या सरेंडर कर चुके हैं। बीजापुर और गरियाबंद की ये कार्रवाइयां सुरक्षाबलों की सटीक योजना और खुफिया जानकारी के आधार पर की गईं, जो दर्शाता है कि राज्य सरकार और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही हैं।

Read More : Kangana Ranaut: कंगना रनौत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, किसानों पर टिप्पणी मामले में मानहानि केस जारी रहेगा

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.