Delhi Double Murder: दिल्ली के हरि नगर के प्रताप नगर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

Delhi Double Murder:  राजधानी दिल्ली के हरि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रताप नगर के C-ब्लॉक में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सुधीर उर्फ बंटी (35) और राधे प्रजापति (30) के रूप में हुई है।

ads

रात में हुई फायरिंग से दहशत

यह घटना रात करीब 11:45 बजे की है, जब प्रताप नगर के C-ब्लॉक में फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Adst

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम

दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एरिया को सील कर दिया और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से खून के धब्बे, कारतूस के खोल और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

दर्ज हुआ केस, धारा 103(1) और शस्त्र अधिनियम के तहत FIR

हरि नगर पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 3(5) और शस्त्र अधिनियम की धाराएं 25/27/54/59 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हत्या की प्रारंभिक वजह आपसी रंजिश या गैंगवॉर हो सकती है, लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है।

मृतकों की पृष्ठभूमि की जांच

सूत्रों के मुताबिक, मृतक सुधीर उर्फ बंटी और राधे प्रजापति का नाम कुछ स्थानीय आपराधिक गतिविधियों में पहले भी सामने आ चुका है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इलाके में पिकेटिंग और गश्त भी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने केस दर्ज कर लिया है और कुछ संदिग्धों की पहचान भी की गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है।”

Adst

हरि नगर के प्रताप नगर इलाके में हुई डबल मर्डर की यह घटना दिल्ली में बढ़ते अपराध की एक और कड़ी बन गई है। पुलिस अब आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।

Read More : Trump on Modi: क्या पश्चाताप की आग में जल रहे डोनाल्ड ट्रंप? मोदी को बताया ‘दोस्त’, फिर भी जताई नाराजगी

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.