अंबिकापुर @thetarget365 वन्य जीवों की तस्करी पर नकेल कसते हुए सरगुजा वनमंडल की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर 21 मई की रात लगभग 8 बजे प्रतीक्षा बस स्टैंड, अंबिकापुर के पास दो हाथी दांतों की अवैध सौदेबाजी करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में जनकू पिता ननकू, निवासी धुरिया रमकोला तथा विनोद वर्मा पिता घरभरन, निवासी हरीगवां बलरामपुर शामिल हैं। इन दोनों के पास से कुल 4.660 किलोग्राम वज़न के दो हाथी दांत बरामद किए गए।
यह संयुक्त कार्रवाई WCCB (Wildlife Crime Control Bureau) केंद्रीय क्षेत्र भोपाल के इनपुट के आधार पर, WCCB तथा सरगुजा व सूरजपुर वनमंडल की टीमों ने मिलकर की। इसका नेतृत्व सरगुजा वनमंडल अंबिकापुर के वनमण्डलाधिकारी अभिषेक जोगावत एवं उपवनमण्डलाधिकारी जैनी ग्रेस कुजूर के निर्देशन में किया गया।
कार्रवाई में निखिल पैंकरा वन परिक्षेत्राधिकारी, अंबिकापुर, दिनेश टोप्पो उप वनक्षेत्रपाल, नवीन प्रताप सिंह, महेन्द्र पाठक, अली अहमद अंसारी, संदीप किण्डो, सुभाष सिंह गेमगार्ड तथा अजय राजवाड़े वनरक्षक, सूरजपुर वनमंडल की सक्रिय भूमिका रही।
आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39(2), 39(3), 44, 48A, 49B, 51 व 52 के तहत वन अपराध दर्ज कर न्यायालय में चालान की कार्रवाई की जा रही है। यह सफलता वन्य जीव तस्करों के विरुद्ध सशक्त संदेश है कि वन विभाग सतर्क है और अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
Jhiram Ghati Politics: छत्तीसगढ़ की राजनीति में 'झीरम घाटी हत्याकांड' एक ऐसा घाव है जो…
National Record: छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) के क्रियान्वयन में एक ऐसी ऐतिहासिक…
Telangana Chicken Crisis: तेलंगाना के मांस बाजार में आज से एक बड़ा संकट खड़ा हो…
Gujarat Politics: गुजरात की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। आम आदमी…
Bihar Rajya Sabha Row: बिहार की सियासत में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है।…
Biju Patnaik Row: ओडिशा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के खिलाफ की…
This website uses cookies.