अंबिकापुर@thetarget365 : सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगीडीह स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। इस लचर व्यवस्था के चलते एक गर्भवती महिला ज्योति सोनवानी ने अस्पताल में इलाज के अभाव में मृत शिशु को जन्म दिया। परिजनों ने इस दर्दनाक घटना के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना के संबंध में पीड़िता के परिजन उर्मिला सोनवानी ने कलेक्टर सरगुजा को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में बताया गया है कि 31 वर्षीय ज्योति सोनवानी को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगीडीह में भर्ती कराया गया था। लेकिन अस्पताल में सिर्फ एक नर्स मौजूद थी और कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं था। इलाज के अभाव में ज्योति घंटों तक तड़पती रही और देर रात करीब दस बजे उसने मृत शिशु को जन्म दिया।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगीडीह में तीन चिकित्सकों और चार नर्सों की पदस्थापना है, फिर भी किसी भी जिम्मेदार कर्मी ने समय पर ड्यूटी पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। फोन करने पर भी न तो डॉक्टर पहुंचे और न ही अन्य नर्सों ने अपनी ड्यूटी निभाई। इससे परिजन बेहद आक्रोशित हैं और उन्होंने दोषी मेडिकल स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
“मेडिकल लाइन में कोई इंटरेस्ट नहीं है”- बीएमओ
इस पूरे मामले में संबंधित बीएमओ द्वारा गैरजिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा गया कि उन्हें “मेडिकल लाइन में कोई इंटरेस्ट नहीं है”। यह रवैया न केवल चिंताजनक है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत को उजागर करता है।
गौरतलब है कि सरकार की तमाम योजनाओं और दावों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल बनी हुई है। कई सरकारी डॉक्टर निजी प्रैक्टिस में व्यस्त रहते हैं, जिससे आमजन को आवश्यक चिकित्सा सुविधा से वंचित होना पड़ता है। बरगीडीह की यह घटना इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीणों की जान से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है।
Black Panther : मध्य भारत के घने जंगलों से हाल ही में एक ऐसी खबर…
Litchi Farming Tips: इस वर्ष प्रकृति के बदलते मिजाज और तापमान में अनिश्चित उतार-चढ़ाव का…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के नौ रूपों की…
Palam fire incident: देश की राजधानी दिल्ली का पालम इलाका गुरुवार को उस समय अखाड़े…
Kangana vs Rahul: हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की…
PM Modi Middle East: 28 फरवरी 2026 को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों…
This website uses cookies.