सरकार की उदासीनता पर NHM कर्मियों का अनोखा विरोध, भीख मांगकर जताया आक्रोश

Ambikapur News : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे NHM कर्मचारियों ने शुक्रवार को अंबिकापुर में एक अलग अंदाज में प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़कों पर उतरकर आम नागरिकों से भीख मांगी और कहा कि यह पैसा राज्य सरकार के कोष में जमा कराया जाएगा, ताकि सरकार कर्मचारियों को नियमितीकरण का “तोहफा” दे सके।

ads

ads

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वे नियमितीकरण सहित कुल 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चार दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। उनका कहना है कि अब तक 100 से अधिक बार पत्राचार करने के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

NHM संघ ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखने लगा है। अस्पतालों में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है और कई को बिना उपचार के लौटना पड़ा है। इसकी जिम्मेदारी कर्मचारी संघ ने सीधे तौर पर राज्य सरकार पर डालते हुए चेतावनी दी है कि स्थिति बिगड़ने की जिम्मेदारी पूरी तरह शासन-प्रशासन की होगी।

कर्मचारियों ने सरकार से जल्द निर्णय लेकर नियमितीकरण सहित सभी 10 मांगों का समाधान करने की अपील की है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो सकें और कर्मचारियों को न्याय मिल सके।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.