अपराध

UP Gonda Rape case : गोंडा में 8 साल की बच्ची से रेप और हत्या, चाचा ने किया ये अपराध

UP Gonda Rape case :  गोंडा में 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। यह अपराध उसके चाचा ने किया था। लड़की सुबह 10 बजे आम चुनने गई थी। उसके बाद वह गायब हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद परिवार लड़की को ढूंढने में असफल रहा। शाम करीब चार बजे कुछ ग्रामीणों को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर बाहर झाड़ियों में एक लड़की का शव दिुखा और उसकी पहचान लापता लड़की के रूप में हुई।

लड़की का शव मिलने के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए गोंडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मौके पर पहुंचे। उनके साथ डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। घटना कौड़िया बाजार के नेवादा हाशिमपुर गांव में घटी।

अब पूरी कहानी जानिए…

कौड़िया थाना क्षेत्र के एक बस्ती की 8 साल की बच्ची सुबह 10 बजे आम बीनने गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन बच्ची का शव नहीं मिला। गांव के कुछ लोग डेढ़ किमी दूर गांव के दक्षिण तरफ नदी के किनारे गए थे। जहां पर देखा कि झाड़ी में एक बच्ची का शव पड़ा है। गांव वालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल की जांच पड़ताल की। बच्ची के शरीर पर चोट के कई निशान थे। उसके नाक से खून निकल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों से पूछताछ की गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने बच्ची के चाचा छोटू को उसके साथ देखा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की, तब आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने कुछ घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया।

अब पढ़िए आरोपी का कबूलनामा…

पुलिस पूछताछ में आरोपी चाचा छोटू ने बताया- जब वह आम के बाग में पहुंचा तो देखा कि उसकी भतीजी आम बीन रही थी। इसी दौरान उसने अपनी भतीजी को पकड़कर उसके साथ रेप किया। जब बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी तब उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद उसने अपनी भतीजी के शव को जामुन की पत्तियों से ढक दिया। उस समय आरोपी के पास धारदार हथियार भी था। जिससे उसने मासूम बच्ची के शरीर पर कई वार किया। उसके सीने पर चोट के निशान थे।

SP विनीत जायसवाल ने बताया- आज 8 साल की बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली। वह आम के बाग में आम बीनने के लिए सुबह घर से निकली थी। पंचनामा कराकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की गई है। वारदात को उसके चाचा ने ही अंजाम दिया। आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Read More  : Bangladesh Cricket : श्रीलंका से शर्मनाक हार के बाद शांतो ने छोड़ी टेस्ट कप्तानी, बांग्लादेश बोर्ड को ठहराया जिम्मेदार

Thetarget365

Recent Posts

ADR Report: राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14 फीसदी सदस्य निकले अरबपति; जानें सबसे अमीर कौन

ADR Report:  एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने राज्यसभा सांसदों की पृष्ठभूमि और उनकी आर्थिक…

3 minutes ago

Assam Election 2026: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित; दिसपुर से मीरा बोरठाकुर को टिकट

Assam Election 2026:  असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सत्ता…

7 minutes ago

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स में नए युग का आगाज, संजू सैमसन की जगह रियान पराग बने कप्तान; रोहित-विराट से की तुलना

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगामी सीजन के साथ ही भारतीय क्रिकेट…

18 minutes ago

Bastar Lover Suicide: बस्तर में दिल दहला देने वाली घटना, प्रेमिका के घर के बाहर प्रेमी ने दी जान, मना करने पर खाया जहर

Bastar Lover Suicide: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से दिल को दहला देने वाली एक घटना…

22 minutes ago

Amit Jogi Conversion Bill: अमित जोगी ने बीच सड़क जलाई धर्मांतरण विधेयक की कॉपी, राज्यपाल से की बड़ी मांग

Amit Jogi Conversion Bill: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित 'धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026' को लेकर राज्य…

29 minutes ago

Raipur Poisonous Gas Death: अस्पताल में जहरीली गैस ने ली 3 सफाईकर्मियों की जान, अस्पताल प्रबंधन पर बड़ी कार्रवाई

Raipur Poisonous Gas Death: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में मानवता को…

33 minutes ago

This website uses cookies.