नई दिल्ली@thetarget365 : देशभर में लाखों युवाओं का सपना होता है UPSC की सिविल सेवा परीक्षा पास कर देश की सेवा करना। अब 2024 बैच के लिए यह सपना सच होने के बेहद करीब है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2024-25 का फाइनल रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया है।
शक्ति दुबे ने इस साल पहला स्थान प्राप्त किया है। रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास कर इंटरव्यू तक का सफर तय किया। अब रिजल्ट के साथ ही यह साफ हो गया है कि किसका सपना साकार हुआ किसका नहीं।
रिजल्ट डाउनलोड करने योग्य PDF फॉर्मेट में आया है। इसमें सफल अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर, रैंक, कैटेगरी और फाइनल अंक होंगे।
सिविल सेवा परीक्षा 2024 के इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट 17 अप्रैल को समाप्त हो गए थे। इसके बाद मेडिकल जांच भी नई दिल्ली के अधिकृत अस्पतालों में करवाई गई, जो चयन प्रक्रिया का आखिरी चरण है। 22 अप्रैल को फाइनल रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है।
इस साल UPSC ने कुल 1056 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। यह नियुक्ति IAS, IPS, IFS समेत ग्रुप A और B की सेवाओं में होगी। फरवरी 2024 में अधिसूचना जारी होने के बाद लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया, और करीब 3000 अभ्यर्थी इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे।
रिजल्ट के साथ-साथ UPSC टॉपर्स के स्कोर और रैंकिंग की पूरी जानकारी भी जारी करेगा, जिससे अन्य उम्मीदवारों को भी प्रेरणा मिल सके।
यह रिजल्ट सिर्फ एक लिस्ट नहीं, बल्कि उन उम्मीदवारों के वर्षों की मेहनत, त्याग और समर्पण का नतीजा होता है। UPSC फाइनल रिजल्ट के साथ ही कई घरों में खुशियों की लहर दौड़ती है और देश को अपने नए IAS, IPS, और IFS अधिकारी मिलते हैं।
Android God Mode Malware: भारत में डिजिटल क्रांति के साथ-साथ साइबर अपराधों का ग्राफ भी…
Viral Story: आजकल इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'सेल्फ-मेड' करोड़पतियों की…
Stock Market Rally Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत…
Diesel Price Hike Today: देशभर में पहले से ही प्रीमियम पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों…
How to become IAS without UPSC: भारत में आईएएस (IAS) बनना लाखों युवाओं के लिए…
Iran vs USA 2026: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच ईरान के विदेश…
This website uses cookies.