अंबिकापुर @thetarget365 नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत सरगुजा जिले के नगर पालिका निगम अंबिकापुर , नगर पंचायत सीतापुर और नगर पंचायत लखनपुर में मतदान प्रकिया सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर विलास भोसकर ने मल्टीपरपज स्कूल, वन मंडल अधिकारी परिसर अंबिकापुर में बनाए गए विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदान कक्षों का अवलोकन किया तथा मतदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसी तरह कलेक्टर भोसकर ने नगर पंचायत लखनपुर के आदर्श मतदान केंद्र 07, मतदान केंद्र क्रमांक 6 एवं मतदान केंद्र क्रमांक 4 का निरीक्षण कर मतदाताओं से मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं पर फीडबैक भी लिया।
वार्ड क्रमांक 31 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में जेल में एनडीपीएस मामले में बंद एक आरोपी का वोट देने एक युवक पहुंच गया। जानकारी लगते ही वहां मौके पर मौजूद दूसरे पार्टी के लोगों से विवाद हो गया। एजेंटों ने युवक को पकड़ लिया इसी बीच दोनों पक्ष में झूमा झटकी हो गई। लोग फर्जी वोट देने पहुँचे युवक पर केस करने की बात कर रहे थे। इसी बीच युवक के पक्ष में भी कई लोग आ गए थे। तभी वोट देने पहुंचा युवक फरार हो गया है। विवाद की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया तब कहीं जाकर पुनः वोटिंग शुरू हो पाई। थाना के सामने जिलाशिक्षाधिकारी कार्यालय में चल रहे मतदान प्रकिया को शांतिपूर्ण तरीके से कराने पुलिस व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी रिंकू वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी कलीम, निर्दलीय प्रत्याशी शुभांकुर पांडेय और आम आदमी पार्टी से एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
Bihar Rajya Sabha Row: बिहार की सियासत में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है।…
Biju Patnaik Row: ओडिशा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के खिलाफ की…
Surguja Crime : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से अपराध की एक चौंकाने वाली खबर सामने…
Assam Politics 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में असम के चुनावी दौरे पर हैं और…
Surajpur Crime: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवीय…
Arvind Kejriwal HC Notice: दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…
This website uses cookies.