Usman Ghani : अफगानिस्तान के बल्लेबाज़ उस्मान गनी ने ईसीएस टी-10 इंग्लैंड टूर्नामेंट में एक ओवर में 45 रन बनाकर क्रिकेट जगत में एक नई मिसाल कायम की। यह कारनामा पेशेवर क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है।

विल एर्नी के ओवर में बरसाए 45 रन
लंदन काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए उस्मान गनी ने गिल्डफोर्ड के गेंदबाज़ विल एर्नी के ओवर में 5 छक्के और 3 चौके लगाए। ओवर के आंकड़े इस प्रकार थे: 6+नो बॉल, 6, 4+वाइड, 6, 4+नो बॉल, 6, 0, 6, 4। कुल मिलाकर 45 रन बने, जो कि पेशेवर क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।

उस्मान गनी की तूफानी पारी
उस्मान ने कुल 43 गेंदों में 153 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 17 छक्के और 11 चौके शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 355.81 था, जिसने टीम को 10 ओवर में 226 रन तक पहुंचाने में मदद की। उस्मान गनी की शानादार पारी की बदौलत लंदन काउंटी ने 10 ओवर में 226 रन बनाए। जवाब में गिल्डफोर्ड टीम 10 ओवर में 4 विकेट पर केवल 155 रन ही बना सकी और 71 रनों से मैच हार गई।
क्रिकेट के मैदान पर नई मिसाल
इस रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद उस्मान गनी ने अपने नाम को इतिहास में दर्ज करवा लिया। उनकी यह पारी और ओवर की धमाकेदार बल्लेबाजी क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार घटना बन गई।
Read More : Bhupesh Baghel Allegation: पूर्व सीएम भूपेश बघेल का हमला: डिजिटल टूलकिट से चल रहा साजिशी अभियान












