Uttarakhand Weddings
Uttarakhand Weddings: उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में अब शादियों और सामाजिक समारोहों में फिजूलखर्ची और दिखावे पर रोक लगाने के उद्देश्य से कड़े नियम लागू किए गए हैं। खत सैली के 25 गांवों में लिए गए इन सामूहिक फैसलों ने पूरे क्षेत्र में नई सामाजिक व्यवस्था को जन्म दिया है। खास बात यह है कि इन निर्णयों को लोग न केवल स्वीकार कर रहे हैं, बल्कि खुशी-खुशी इसका समर्थन भी कर रहे हैं।
बैठक में सबसे बड़ा निर्णय यह लिया गया कि किसी भी शादी या शुभ आयोजन में अब पक्की दारू, बियर या किसी भी प्रकार के नशे का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई परिवार इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उस परिवार के आयोजन में गांववासी शामिल नहीं होंगे और साथ ही 1 लाख रुपये का दंड भी लगाया जाएगा।अब समारोहों में गोलगप्पा, चाऊमीन, मोमो, पाव-भाजी, पिज्जा, पास्ता जैसे फास्ट फूड पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। आयोजनों में केवल पारंपरिक भोजन ही परोसा जाएगा, ताकि सांस्कृतिक पहचान बनी रहे और अनावश्यक खर्च न बढ़े।
शादियों में महंगे उपहार देने की परंपरा को भी समाप्त कर दिया गया है। अब चांदी के सिक्के, ड्राई फ्रूट्स या अन्य कीमती तोहफे देना प्रतिबंधित होगा। परंपराओं के अनुसार केवल बकरा, आटा, चावल और घरेलू कच्ची दारू ही उपहार के रूप में स्वीकार्य होंगे।पहले जहां मामा की ओर से बकरा देने की प्रथा जारी थी, वहीं विवाहित बेटी की ओर से बकरा देने की परंपरा अब बंद कर दी गई है। रायणी भोज में केवल मिठाई और फल दिए जा सकेंगे। अधिक मात्रा में मिठाई भी परोसने पर अब रोक है।
अक्टूबर में चकराता क्षेत्र के कुछ गांवों द्वारा लिए निर्णय को अपनाते हुए खत सैली के गांवों ने भी महिलाओं के पारंपरिक श्रृंगार को सुरक्षित रखने का फैसला किया है। अब शादी और रोहिणी भोज में महिलाएं केवल तीन प्रकार के गहने ही पहन सकेंगी—
नाक में फुली
कान में झुमकी या तूंगल
गले में कांडुडी या मंगलसूत्र
यह निर्णय महिलाओं पर बढ़ते दबाव और दिखावे की होड़ को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।
गांव के युवा सरन सिंह ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे समाज में समानता आएगी। महंगाई और बढ़ते दिखावे के कारण आर्थिक रूप से कमजोर लोग शादियों में स्वयं को पीछे महसूस करते थे, लेकिन अब सबके लिए समान व्यवस्था लागू होगी।कृपाल सिंह ने भी कहा कि शराब पर रोक और फास्ट फूड बैन जैसे फैसलों का सभी ने खुले दिल से स्वागत किया है। पुराने नियमों में सुधार कर पारंपरिक संस्कृति को मजबूत करने का संकल्प लिया गया है।इन सभी निर्णयों का मूल उद्देश्य जौनसार-बावर की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रखना और अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करना है। 25 गांवों द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए ये फैसले पूरे क्षेत्र में सामाजिक समानता, सादगी और एकरूपता स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं।
Read More: G20 Summit 2025: अमेरिका बायकॉट के बावजूद प्रस्ताव पास, क्या G‑20 समिट की परंपरा अब बदल जाएगी?
Ambikapur News : अंबिकापुर शहर के रामानुजगंज मार्ग स्थित संजय पार्क के सामने मयूरी ई-रिक्शा…
Storyteller Dr. Ramanuragi: छत्तीसगढ़ की राजनीति और आध्यात्मिक गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया,…
PM Modi Kolkata Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता की ऐतिहासिक धरती से पश्चिम बंगाल…
Chhattisgarh LPG Crisis: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की तपिश अब…
LPG Crisis in India: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच…
US Visa Fraud: अमेरिका में बसने और बेहतर भविष्य का सपना देखने वाले 11 भारतीयों…
This website uses cookies.