उत्तराखंड

Uttarakhand Weddings: उत्तराखंड के 25 गांवों का बड़ा फैसला, शादी‑ब्याह में टिक्की‑चाऊमीन और दारू पर पूरी तरह रोक

Uttarakhand Weddingsउत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में अब शादियों और सामाजिक समारोहों में फिजूलखर्ची और दिखावे पर रोक लगाने के उद्देश्य से कड़े नियम लागू किए गए हैं। खत सैली के 25 गांवों में लिए गए इन सामूहिक फैसलों ने पूरे क्षेत्र में नई सामाजिक व्यवस्था को जन्म दिया है। खास बात यह है कि इन निर्णयों को लोग न केवल स्वीकार कर रहे हैं, बल्कि खुशी-खुशी इसका समर्थन भी कर रहे हैं।

Uttarakhand Weddings: शराब और फास्ट फूड पर पूर्ण प्रतिबंध

बैठक में सबसे बड़ा निर्णय यह लिया गया कि किसी भी शादी या शुभ आयोजन में अब पक्की दारू, बियर या किसी भी प्रकार के नशे का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई परिवार इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उस परिवार के आयोजन में गांववासी शामिल नहीं होंगे और साथ ही 1 लाख रुपये का दंड भी लगाया जाएगा।अब समारोहों में गोलगप्पा, चाऊमीन, मोमो, पाव-भाजी, पिज्जा, पास्ता जैसे फास्ट फूड पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। आयोजनों में केवल पारंपरिक भोजन ही परोसा जाएगा, ताकि सांस्कृतिक पहचान बनी रहे और अनावश्यक खर्च न बढ़े।

Uttarakhand Weddings: महंगे तोहफों पर रोक

शादियों में महंगे उपहार देने की परंपरा को भी समाप्त कर दिया गया है। अब चांदी के सिक्के, ड्राई फ्रूट्स या अन्य कीमती तोहफे देना प्रतिबंधित होगा। परंपराओं के अनुसार केवल बकरा, आटा, चावल और घरेलू कच्ची दारू ही उपहार के रूप में स्वीकार्य होंगे।पहले जहां मामा की ओर से बकरा देने की प्रथा जारी थी, वहीं विवाहित बेटी की ओर से बकरा देने की परंपरा अब बंद कर दी गई है। रायणी भोज में केवल मिठाई और फल दिए जा सकेंगे। अधिक मात्रा में मिठाई भी परोसने पर अब रोक है।

महिलाओं के श्रृंगार पर भी तय हुई सीमाएँ

अक्टूबर में चकराता क्षेत्र के कुछ गांवों द्वारा लिए निर्णय को अपनाते हुए खत सैली के गांवों ने भी महिलाओं के पारंपरिक श्रृंगार को सुरक्षित रखने का फैसला किया है। अब शादी और रोहिणी भोज में महिलाएं केवल तीन प्रकार के गहने ही पहन सकेंगी—

  • नाक में फुली

  • कान में झुमकी या तूंगल

  • गले में कांडुडी या मंगलसूत्र

यह निर्णय महिलाओं पर बढ़ते दबाव और दिखावे की होड़ को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा कदम

गांव के युवा सरन सिंह ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे समाज में समानता आएगी। महंगाई और बढ़ते दिखावे के कारण आर्थिक रूप से कमजोर लोग शादियों में स्वयं को पीछे महसूस करते थे, लेकिन अब सबके लिए समान व्यवस्था लागू होगी।कृपाल सिंह ने भी कहा कि शराब पर रोक और फास्ट फूड बैन जैसे फैसलों का सभी ने खुले दिल से स्वागत किया है। पुराने नियमों में सुधार कर पारंपरिक संस्कृति को मजबूत करने का संकल्प लिया गया है।इन सभी निर्णयों का मूल उद्देश्य जौनसार-बावर की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रखना और अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करना है। 25 गांवों द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए ये फैसले पूरे क्षेत्र में सामाजिक समानता, सादगी और एकरूपता स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं।

Read More: G20 Summit 2025: अमेरिका बायकॉट के बावजूद प्रस्ताव पास, क्या G‑20 समिट की परंपरा अब बदल जाएगी?

Thetarget365

Recent Posts

Ambikapur Drowning News : अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर मातम, पिकनिक मनाने गए दो युवकों की जलसमाधि

Ambikapur Drowning News :  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,…

2 minutes ago

Fujairah Attack PM Modi : फुजैरा हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, भारतीयों की सुरक्षा और ऊर्जा संकट पर चिंता

Fujairah Attack PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (5 मई) को संयुक्त अरब…

26 minutes ago

US Aircraft Missing : अमेरिकी वायुसेना का KC-135 विमान लापता, कतर के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल के बाद गायब

US Aircraft Missing : मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों के…

50 minutes ago

Writers’ Building Kolkata : नबन्ना से विदा, राइटर्स में वापसी, भाजपा सरकार ने बदला सत्ता का केंद्र

Writers' Building Kolkata : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात होने…

60 minutes ago

Pulitzer Prize 2026 : दुनिया ने माना भारतीय पत्रकारिता का लोहा, पुलित्जर प्राइज 2026 में भारत का डंका

Pulitzer Prize 2026 : वैश्विक पत्रकारिता के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले 'पुलित्जर…

1 hour ago

This website uses cookies.