Veterinary Services : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्यभर की मैदानी पशु चिकित्सा सेवाओं के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पशुधन विकास विभाग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार अब पशु चिकित्सालयों, पशु औषधालयों, कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों और मुख्य ग्राम इकाइयों के खुलने एवं बंद होने का समय एक समान निर्धारित कर दिया गया है। इस निर्णय का उद्देश्य पशुपालकों को निर्धारित समय पर बेहतर और सुव्यवस्थित सेवाएं उपलब्ध कराना है।

पशुधन विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य की सभी मैदानी चिकित्सा संस्थाएं प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगी। वहीं शासकीय अवकाश के दिनों में इन संस्थाओं का संचालन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा।

यह आदेश पशु चिकित्सालय, पशु औषधालय, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र, कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र तथा मुख्य ग्राम इकाइयों पर लागू होगा। शासन का मानना है कि निर्धारित समय से सेवाओं में एकरूपता आएगी और पशुपालकों को समयबद्ध उपचार एवं अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।













