Thetarget365

Video युक्तियुक्तकरण: टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में कांग्रेस का शिक्षा न्याय आंदोलन, DEO कार्यालय का घेराव

अंबिकापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षकों की पदस्थापना को लेकर चल रही युक्तियुक्तकरण (रेशनलाइजेशन) नीति के खिलाफ अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पीसीसी के निर्देश पर शुक्रवार को अंबिकापुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने शिक्षा विभाग के डीईओ कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इसे ‘शिक्षा न्याय आंदोलन’ का नाम दिया है और कहा है कि यह लड़ाई प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों और 40 हजार शिक्षकों के भविष्य की है।

टीएस सिंहदेव ने सरकार की रेशनलाइजेशन नीति को “शिक्षा विरोधी” करार देते हुए कहा कि इस नीति से प्रदेश भर में लगभग 40 हजार शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। स्कूलों में शिक्षकों की संख्या घटने से न केवल शिक्षकों के रोजगार पर असर पड़ेगा बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और शिक्षा की गुणवत्ता भी गंभीर रूप से प्रभावित होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस नीति के जरिये शिक्षकों की तनख्वाह में कटौती और ट्रांसफर के नाम पर मानसिक उत्पीड़न कर रही है। “सरकार शिक्षा में सुधार के नाम पर जो कदम उठा रही है, वह दरअसल बच्चों के भविष्य के साथ एक बड़ा खिलवाड़ है।”

प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भी इस नीति की तीखी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

DEO कार्यालय के समक्ष इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से रेशनलाइजेशन नीति को अविलंब वापस लेने की मांग की है, ताकि शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके।

राज्यपाल के नाम 5 सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस ने छत्तीसगढ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के नाम पर पॉच सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा है। जिसमें युक्तियुक्तकरण की नई नीति को वापस लेने का अनुरोध किया गया है। अतिशेष के नाम पर शिक्षकों के अव्यवहारिक एवं विसंगतिपूर्ण तबादलों को समाप्त करने की मांग की गई है। नई नीति के नाम पर बंद एवं समायोजित स्कूलों को पुनः प्रारंभ करने का अनुरोध किया गया है। 2008 के नीति को आधार बनाते हुए सरकार के वायदे के अनुरुप 57000 शिक्षकों के भर्ती की मांग की गई है, साथ ही घोषणापत्र के वायदे के अनुरुप शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की मांग की गई है।

thetarget365

Share
Published by
thetarget365

Recent Posts

DC vs RR : दिल्ली IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

DC vs RR :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…

5 hours ago

Strait of Hormuz Reopening : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुलने वाला है? ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा बातचीत प्रस्ताव

Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…

7 hours ago

NCB Drug Bust : मुंबई में कोकीन सिंडिकेट का पर्दाफाश, 1745 करोड़ की ड्रग्स जब्त, एनसीबी की बड़ी सफलता

NCB Drug Bust :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…

7 hours ago

Raja Shivaji Box Office : बॉक्स ऑफिस पर शिवाजी महाराज की आंधी, क्या यह बनेगी 200 करोड़ी फिल्म?

Raja Shivaji Box Office :  मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…

7 hours ago

SECR Cancelled Trains : बिलासपुर रेलवे जोन की 18 ट्रेनें रद्द, गोंदिया और भाटापारा में विकास कार्य से यात्री परेशान

SECR Cancelled Trains :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…

7 hours ago

This website uses cookies.