बलरामपुर@thetarget365 : बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के डिंडो चौकी अंतर्गत बिमलापुर जंगल में शुक्रवार को दर्दनाक घटना हो गई है, जिसमें जंगली सूअर का शिकार करने गए युवक ने भरमार बंदूक से उसके साथ गए 18 साल के छात्र को गोली मार दी। गोली लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी देर शाम मिली। शनिवार को छात्र के शव का पंचनामा किया गया। गोली चलाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बेलसर निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र पंडो शुक्रवार को गांव के ही मुकेश कुमार आयाम (18 साल) सहित अन्य ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को बिमलापुर, बेलकोता के जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने गए था। दोपहर के वक्त सभी अलग-अलग होकर जंगली सूअर की तलाश कर रहे थे। तभी झाड़ियों के बीच से सरसराहट की आवाज आने पर राजेंद्र पंडो ने भरमार बंदूक से गोली चला दी।
राजेंद्र पंडो ने सूअर के भ्रम में गोली चलाई, जो सीधे उसके साथी मुकेश आयाम को जा लगी। गोली मुकेश की पीठ में लगी और अंदर तक धंस गई। गोली लगते ही मुकेश की चीख सुनकर राजेंद्र पंडो दौड़ा और उसके पास पहुंचा।
लेकिन गंभीर रूप से घायल मुकेश की कुछ ही देर में मौत हो गई। घटना से राजेंद्र पंडो घबरा गया। देर शाम राजेंद्र पंडो वापस गांव पहुंचा और उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण जंगल पहुंचे तो मौके पर मुकेश का शव पड़ा था। देर शाम डिंडो पुलिस को घटना की सूचना मिली। रात हो जाने की वजह से शव का पंचनामा नहीं हो सका। मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने पूरी रात जंगल में शव की पहरेदारी की।
शनिवार सुबह डिंडो पुलिस और त्रिकुंडा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रामानुजगंज के एसडीओपी बाजी लाल सिंह भी दोपहर में घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा कराया।
मुकेश कुमार आयाम इस वर्ष कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ था। पुलिस ने गोली चलाने वाले राजेंद्र पंडो को हिरासत में ले लिया है। साथ ही, घटना में इस्तेमाल हुई भरमार बंदूक को जब्त कर लिया है। एसडीओपी बाजी लाल सिंह ने बताया कि सूअर समझकर राजेंद्र पंडो ने गोली चलाई थी। उनके और साथी भी जंगल में शिकार के लिए गए होंगे। शिकार के लिए एक या दो ग्रामीण नहीं जाते हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Trump Iran statement: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…
IPL 2026 KKR Squad : आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…
This website uses cookies.