छत्तीसगढ़

7.22 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन न्यायालय भवन का प्रतापपुर में वर्चुअल भूमिपूजन एवं शिलान्यास

Pratappur News : न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त, सुगम व आधुनिक बनाने की दिशा में प्रतापपुर को एक बड़ी सौगात मिली है। बुधवार को तहसील कार्यालय प्रतापपुर परिसर में प्रस्तावित नवीन न्यायालय भवन का वर्चुअल माध्यम से भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस न्यायालय भवन का निर्माण करीब 7 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और पक्षकारों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

बिलासपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा, हाई कोर्ट सह सूरजपुर जिले के पोर्टफोलियो न्यायाधीश राधाकिशन अग्रवाल तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनीता वार्नर की वर्चुअल उपस्थिति एवं अनुमति से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश सिंह चौहान एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सतीश कुमार खाखा ने विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कर शिलालेख का अनावरण किया।

वर्चुअल माध्यम से उपस्थित अधिवक्ता संघ एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने कहा कि प्रतापपुर को सर्वसुविधायुक्त न्यायालय भवन का मिलना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके निर्माण से न केवल अधिवक्ताओं व पक्षकारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि न्यायिक कार्यों में भी तेजी आएगी और त्वरित न्याय सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनने से न्यायालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। साथ ही इस परिकल्पना को साकार करने में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों की सराहना की।

आज का दिन प्रतापपुर के लिए खास : एडीजे

कार्यक्रम के दौरान जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन प्रतापपुर के लिए ऐतिहासिक और खास है। वर्तमान कोर्ट परिसर में स्थान की कमी के कारण कई प्रकार की समस्याएं सामने आ रही थीं, लेकिन अब भूमिपूजन के बाद शीघ्र ही पर्याप्त जगह वाला सर्वसुविधायुक्त न्यायालय भवन मिलेगा, जो सभी के लिए सुविधाजनक होगा। उन्होंने भवन की स्वीकृति के लिए उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में अधिकारी, अधिवक्ता रहे मौजूद

भूमिपूजन कार्यक्रम में एसडीएम ललिता भगत, तहसीलदार चंद्रशिला जायसवाल, नायब तहसीलदार मुकेश दास, अभियोजन अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, अतिरिक्त लोक अभियोजक अक्षय तिवारी, बीईओ एमएस धुर्वे, सीएमओ यूफ्रीसिया एक्का, एसडीओपी अनूप एक्का, थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक, चंदौरा मनोज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मानती योगेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।भूमिपूजन की समस्त धार्मिक विधियां पंडित कृपाल नाथ तिवारी द्वारा संपन्न कराई गईं।

thetarget365

Recent Posts

IndiGo Airfare Hike: इंडिगो यात्रियों की जेब पर कैंची, जानें कल से किस रूट पर कितना बढ़ा किराया?

IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…

5 hours ago

IPL 2026: KKR को लगा तगड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर, बिना मैच खेले मिलेंगे 4 करोड़! जानें असली वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…

5 hours ago

Instagram: इंस्टाग्राम का बड़ा फैसला, 8 मई से चैट्स नहीं रहेंगी प्राइवेट, मेटा हटाएगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर

Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…

7 hours ago

Strait of Hormuz: ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, होर्मुज से मिलेगा सुरक्षित रास्ता, युद्ध के बीच तेहरान निभाएगा दोस्ती

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…

7 hours ago

This website uses cookies.