सड़क किनारे मिले वीवीपैट पर्चे
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को KSR कॉलेज के पास सड़क किनारे बड़ी संख्या में वीवीपैट (VVPAT) पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और चुनाव संबंधी इन पर्चियों को जब्त कर लिया गया।घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के गुड़मा गांव की है, जहां कूड़े के ढेर में हजारों की संख्या में मतदाता सत्यापन पर्चियां पड़ी मिलीं। यह स्थल विधानसभा के डिस्पैच सेंटर से करीब 500 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक ने पर्चियों की जांच कर उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की मौजूदगी में जब्त करवाया।
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और वीवीपैट पर्चियों को अपने कब्जे में लिया गया। उन्होंने कहा कि यह मामला तकनीकी स्वरूप का है और प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि ये पर्चियां मॉक पोल (Mock Poll) के दौरान प्रयोग की गई हों।कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि कमीशनिंग प्रक्रिया में लगभग 5 प्रतिशत ईवीएम मशीनों पर एक हजार वोटों का मॉक पोल किया जाता है, ताकि सभी बटन और सिंबल की जांच हो सके। जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्यों का खुलासा होगा।
समस्तीपुर जिला प्रशासन ने बयान जारी कर बताया कि शनिवार (8 नवंबर) को सरायरंजन थाना अंतर्गत ग्राम गुड़मा में कूड़े के ढेर से “Shredded एवं Unshredded चुनाव संबंधी पर्चियां” मिलने का मामला सामने आया।इस पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
समस्तीपुर के एसपी ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने निर्वाचन आयोग और प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर लिखा “समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में भारी संख्या में वीवीपैट पर्चियां मिलीं। कब, कैसे और किसके इशारे पर इन पर्चियों को फेंका गया? क्या आयोग इसका जवाब देगा?”आरजेडी ने इसे लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ बताया और स्वतंत्र जांच की मांग की है।सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में वीवीपैट पर्चियों के सड़क किनारे मिलने की यह घटना चुनावी पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। हालांकि प्रशासन ने दावा किया है कि यह मॉक पोल से जुड़ी तकनीकी त्रुटि हो सकती है, लेकिन जांच पूरी होने तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।फिलहाल, जिला प्रशासन ने पर्चियों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है और मतदाताओं को आश्वस्त किया है कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी रहेगी।
Read More : CIA Officer Claim: पूर्व CIA के खुलासे से मची खलबली, इंदिरा गांधी का कौन-सा डर भारी पड़ा?
Women's Reservation: महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…
Trump Last Warning : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब अपने सबसे…
Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…
ECI Update: भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…
Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…
Iran Military Update: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे दो हफ्तों के नाजुक संघर्ष…
This website uses cookies.