राष्ट्रीय

Tej Pratap Yadav News :जान का खतरा या चुनाव का वार? Tej Pratap को Y+ सुरक्षा क्यों दी गई, 5 बड़ी वजहें जानें!

Tej Pratap Yadav News : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को केंद्र सरकार ने Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। गृह मंत्रालय ने यह फैसला सुरक्षा एजेंसियों की विशेष रिपोर्ट के बाद लिया है। तेज प्रताप यादव को अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडो सुरक्षा देंगे।

गृह मंत्रालय का फैसला

सूत्रों के मुताबिक, चुनावी माहौल और वीआईपी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने तेज प्रताप यादव की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया। हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें उनके खिलाफ संभावित खतरे का उल्लेख किया गया था। रिपोर्ट और तेज प्रताप की खुद की अपील के बाद केंद्र ने उन्हें Y+ कैटेगरी सिक्योरिटी कवर देने का फैसला किया।गृह मंत्रालय के इस आदेश के बाद CRPF के प्रशिक्षित कमांडो अब तेज प्रताप यादव के चारों ओर तैनात रहेंगे और उनकी हर गतिविधि के दौरान सुरक्षा घेरा बनाए रखेंगे।

चुनावी दौर में बढ़ाई गई सुरक्षा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र तेज प्रताप यादव पूरी तरह सक्रिय हैं। उन्होंने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के बैनर तले 40 से ज्यादा उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है और खुद महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे लगातार प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं और कई जिलों में रैलियां भी कर चुके हैं।इसी दौरान उन्हें कई राजनीतिक विरोध और सुरक्षा संबंधी खतरे की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद उन्होंने गृह मंत्रालय से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी।

क्या है Y+ श्रेणी की सुरक्षा?

भारत में वीआईपी सुरक्षा चार स्तरों में दी जाती है – Z+, Z, Y+ और Y कैटेगरी।

  • Y+ कैटेगरी में कुल 11 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं।

  • इनमें आर्म्ड फोर्स के प्रशिक्षित कमांडो शामिल होते हैं।

  • आमतौर पर 5 कमांडो उनके घर या निवास पर तैनात रहते हैं और 6 कमांडो ड्यूटी के दौरान सुरक्षा घेरा बनाते हैं।

  • सुरक्षा व्यवस्था तीन शिफ्टों में संचालित होती है ताकि चौबीसों घंटे निगरानी बनी रहे।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा

तेज प्रताप यादव को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा को लेकर बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। विपक्षी दलों का कहना है कि केंद्र सरकार ने राजनीतिक कारणों से यह सुरक्षा बढ़ाई है, जबकि RJD नेताओं का कहना है कि यह सुरक्षा रिपोर्ट के आधार पर दी गई है।

तेज प्रताप यादव ने गृह मंत्रालय का धन्यवाद करते हुए कहा कि, “मैं हमेशा जनता के बीच रहता हूं, इसलिए सुरक्षा जरूरी थी। लेकिन मैं जनता की सेवा से पीछे नहीं हटूंगा।”तेज प्रताप यादव को Y+ सुरक्षा मिलना न केवल उनके लिए, बल्कि बिहार के राजनीतिक माहौल के लिए भी अहम कदम माना जा रहा है। चुनावी सरगर्मी के बीच यह फैसला बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है।

Read More: Delhi Pollution: प्रदूषण का ‘रेड ज़ोन’ अलर्ट! दिल्ली के इन 5 इलाकों में AQI 450 के पार क्यों पहुंचा?

Thetarget365

Recent Posts

Lungi Ngidi Head Injury : मैदान पर एम्बुलेंस, लुंगी एनगिडी के सिर में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

Lungi Ngidi Head Injury : आईपीएल के 19वें सीजन में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम…

2 minutes ago

Ambikapur News : अंबिकापुर से दिल दहला देने वाली खबर, नदी में डूबने से मामा-भांजी की मौत

Ambikapur News :  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक अत्यंत दुखद और हृदय विदारक खबर…

27 minutes ago

Virender Sehwag : साई सुदर्शन के शतक पर सहवाग ने उठाए सवाल, क्या धीमी पारी बनी हार का कारण?

Virender Sehwag :  IPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को रॉयल…

38 minutes ago

US Navy Iran Ship Tension : अमेरिकी नौसेना ने घेरा ईरानी जहाज, युद्ध की आहट से सहमी दुनिया

US Navy Iran Ship Tension : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव अब…

1 hour ago

Russia Ukraine War : रूस-यूक्रेन युद्ध का सबसे भीषण हमला, 666 मिसाइलों और ड्रोनों से दहला पूरा यूक्रेन

Russia Ukraine War :  रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब अपने सबसे विनाशकारी…

1 hour ago

King Charles US Visit: किंग चार्ल्स के स्वागत में वाशिंगटन में बड़ी चूक, ब्रिटिश की जगह लगाए ऑस्ट्रेलियाई झंडे

King Charles US Visit : ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स की अमेरिका यात्रा ने पूरी दुनिया…

1 hour ago

This website uses cookies.