Ambikapur News : अंबिकापुर से लगे खैरबार बांकी डैम मार्ग पर एक बार फिर वन्य जीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पनिका पारा के पास आवारा कुत्तों के हमले में चीतल प्रजाति के वन्य जीव ‘कोटरी’ की मौत हो गई। चिंताजनक बात यह है कि पखवाड़े भर के भीतर इसी स्थान पर यह दूसरी घटना है, जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, जंगल से भटककर एक कोटरी गांव के समीप पनिका पारा इलाके में पहुंच गई थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल कोटरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब पंद्रह दिन पहले भी इसी जगह पर आवारा कुत्तों ने एक हिरण पर हमला किया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। लगातार दूसरी घटना ने इलाके में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद वन विभाग की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर से लगे जंगल क्षेत्रों में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं, जिसका खामियाजा बेजुबान जानवरों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
बता दें कि महज तीन दिन पहले अंबिकापुर के संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत हो गई थी। इस गंभीर घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं और मामले की उच्च स्तरीय जांच जारी है, लेकिन लगातार हो रही घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं।
IPL 2026 Points Table: दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026…
Dhurandhar 2 Box Office: बॉलीवुड के पावरहाउस अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर अपनी जबरदस्त…
Trump vs Iran : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने अब एक…
Weather Update : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में दो दिनों के संक्षिप्त ब्रेक के…
Artemis 2 Mission: मानव जाति एक बार फिर अपने सबसे करीबी आकाशीय पड़ोसी 'चंदा मामा'…
Trump on Hormuz Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अब…
This website uses cookies.