ताज़ा खबर

Bihar Election: क्या बिहार में लौटेगा जंगलराज? अमित शाह ने तेजस्वी सरकार बनने पर 3 सबसे बड़े अपराधों की दी चेतावनी

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और उसके प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला। शाह ने कहा कि अगर लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को सत्ता मिली तो बिहार में “हत्या, अपहरण और रंगदारी” के तीन नए मंत्रालय बना दिए जाएंगे।

‘जंगलराज’ की वापसी से बचाइए बिहार- शाह

मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने जनता से अपील की कि वे अपने वोट से “जंगलराज की वापसी” रोकें। उन्होंने कहा “अगर लालू जी के बेटे मुख्यमंत्री बने तो बिहार में तीन नए मंत्रालय बनेंगे — एक हत्या के लिए, दूसरा अपहरण के लिए और तीसरा रंगदारी के लिए। आपके वोट ही बिहार को फिर से अराजकता में जाने से बचाएंगे।”शाह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनी रही तो बिहार को बाढ़मुक्त बनाया जाएगा और इसके लिए एक अलग बाढ़ नियंत्रण मंत्रालय का गठन किया जाएगा।

लालू और सोनिया पर भी साधा निशाना

गृह मंत्री ने कांग्रेस और राजद पर dynastic politics का आरोप लगाते हुए कहा “लालू यादव और सोनिया गांधी दोनों अपने-अपने बेटों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। लेकिन दोनों पद खाली नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित, समृद्ध और सशक्त बन चुका है।”शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका सीधा लाभ बिहार को भी मिल रहा है।

‘महागठबंधन’ में मची अंदरूनी कलह

वैशाली की सभा में अमित शाह ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद शासन के दौरान अपहरण, हत्या और अत्याचार की घटनाएं आम थीं। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता को तय करना है कि वह विकास चाहती है या फिर ‘जंगलराज 2.0’। शाह ने दावा किया कि महागठबंधन के घटक दलों में गहरी अंदरूनी कलह चल रही है, जिससे उनके नेता जनता से कट चुके हैं।

लीची उत्पादकों को राहत और मेगा फूड पार्क का ऐलान

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी में कटौती की है, जिससे मुजफ्फरपुर के लीची उत्पादकों को बड़ा लाभ होगा। उन्होंने बताया कि 20,000 करोड़ रुपये की लागत से एक मेगा फूड पार्क की स्थापना की जाएगी, जिससे क्षेत्र में हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

वंदे भारत ट्रेन और सिंचाई परियोजना का वादा

शाह ने घोषणा की कि सीतामढ़ी से अयोध्या के बीच जल्द एक विशेष वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा सीतामढ़ी में माता सीता के मंदिर निर्माण के बाद शुरू होगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक ऐसी योजना तैयार की है, जिससे कोसी, गंगा और गंडक नदियों का पानी बिहार के खेतों तक सिंचाई के लिए पहुंचाया जाएगा। राजग के सहयोगी दलों को ‘पांच पांडव’ बताते हुए शाह ने कहा कि भाजपा, जद(यू), लोजपा (रामविलास), हम पार्टी और आरएलएसपी मिलकर बिहार को समृद्धि की राह पर आगे ले जाएंगी।

Read More: Bihar Election: ‘जंगलराज’ बनाम ‘भेदभाव रहित’, दुलारचंद यादव हत्या पर तेजस्वी और केशव प्रसाद मौर्य की जुबानी जंग

Thetarget365

Recent Posts

Lungi Ngidi Head Injury : मैदान पर एम्बुलेंस, लुंगी एनगिडी के सिर में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

Lungi Ngidi Head Injury : आईपीएल के 19वें सीजन में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम…

7 minutes ago

Ambikapur News : अंबिकापुर से दिल दहला देने वाली खबर, नदी में डूबने से मामा-भांजी की मौत

Ambikapur News :  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक अत्यंत दुखद और हृदय विदारक खबर…

32 minutes ago

Virender Sehwag : साई सुदर्शन के शतक पर सहवाग ने उठाए सवाल, क्या धीमी पारी बनी हार का कारण?

Virender Sehwag :  IPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को रॉयल…

43 minutes ago

US Navy Iran Ship Tension : अमेरिकी नौसेना ने घेरा ईरानी जहाज, युद्ध की आहट से सहमी दुनिया

US Navy Iran Ship Tension : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव अब…

1 hour ago

Russia Ukraine War : रूस-यूक्रेन युद्ध का सबसे भीषण हमला, 666 मिसाइलों और ड्रोनों से दहला पूरा यूक्रेन

Russia Ukraine War :  रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब अपने सबसे विनाशकारी…

1 hour ago

King Charles US Visit: किंग चार्ल्स के स्वागत में वाशिंगटन में बड़ी चूक, ब्रिटिश की जगह लगाए ऑस्ट्रेलियाई झंडे

King Charles US Visit : ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स की अमेरिका यात्रा ने पूरी दुनिया…

1 hour ago

This website uses cookies.