अंबिकापुर @thetarget365 राज्य शासन द्वारा 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके बावजूद अंबिकापुर विकासखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा शिक्षकों को अवकाश के दिन अनिवार्य रूप से कार्य करने का निर्देश जारी किया गया है, जिससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। इन शिक्षिकों पर छुट्टी के दिन भी सुशासन त्यौहार में प्राप्त आवेदनों की एंट्री करने दबाव बनाया जा रहा है।
सर्व प्रधान पाठक प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने समस्त शिक्षकों को दिनांक 14 अप्रैल 2025 को प्रातः 8:00 बजे संकुल सुखरी में उपस्थित कराएं। निर्देश में कहा गया है कि शिक्षकों द्वारा सुशासन त्यौहार में प्राप्त आवेदनों की एंट्री अपने व्यक्तिगत मोबाइल से करना अनिवार्य है।
शिक्षकों का कहना है कि यह निर्देश न केवल अनुचित है, बल्कि राष्ट्रीय अवकाश पर कार्य कराने का प्रयास शिक्षा विभाग की संवेदनहीनता को दर्शाता है। जब राज्य शासन स्वयं सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दे चुका है, तब ऐसे में शिक्षकों से दबावपूर्वक कार्य कराना अनुचित और असंवैधानिक है।
विकासखंड के अधिकारी जहां उच्च अधिकारियों की चापलूसी में लगे हैं, वहीं शिक्षक वर्ग मानसिक दबाव और असंतोष का सामना कर रहा है। शिक्षकों ने मांग की है कि राष्ट्रीय अवकाश के दिन कार्य कराने का यह निर्णय तत्काल निरस्त किया जाए और उन्हें संविधान सम्मत अधिकारों के अनुसार सम्मानपूर्वक कार्य करने दिया जाए।
Trump Iran statement: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…
IPL 2026 KKR Squad : आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…
This website uses cookies.