FIFA World Cup 2026: अगले साल जून में अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेज़बानी में 23वें फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेन्यू बदलने की धमकी देकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।
ट्रंप ने ‘डेमोक्रेट शासित शहरों’ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सितंबर में उन्होंने कहा था, “अगर किसी शहर में अशांति नियंत्रण में नहीं आती है, तो मैं फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो से मैच कहीं और ले जाने को कहूंगा।” उन्होंने बोस्टन के मेयर पर ‘चरमपंथी विचारधारा’ में विश्वास रखने का आरोप लगाते हुए बोस्टन से मैच हटाए जाने की आशंका जताई थी। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप के सात मैच बोस्टन के पास फॉक्सबोरो स्थित जिलेट स्टेडियम में होने हैं।
ट्रंप के बयान पर विश्व फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी फीफा ने प्रतिक्रिया दी है। फीफा प्रवक्ता ने उम्मीद जताई कि सभी 16 मेज़बान शहर वर्ल्ड कप मैचों की सफलतापूर्वक मेज़बानी के लिए तैयार हैं और सभी शर्तों को पूरा करेंगे। हालांकि, प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा एक प्राथमिकता रहेगी और इसे सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी होगी।
दूसरी ओर, टूर्नामेंट के आयोजकों ने इन चिंताओं को खारिज कर दिया है। प्लेफ्लाई स्पोर्ट्स कंसल्टिंग के जॉन क्रिज़स्टोफ़ ने कहा कि तैयारियों में कोई कमी नहीं है, और टिकट व हॉस्पिटैलिटी पैकेज की बिक्री एक साल से चल रही है। कई लोगों का मानना है कि ट्रंप की टिप्पणियां वास्तविकता से मेल नहीं खातीं, क्योंकि वर्ल्ड कप की तैयारियां तीन साल से चल रही हैं और मेज़बान शहर दुनिया भर के लोगों का स्वागत करने को तैयार हैं।
2014 फीफा वर्ल्ड कप ब्राजील स्थानीय आयोजन समिति के सीईओ रहे रिकार्डो ट्रैड ने भी वेन्यू बदलने की चिंता को अनावश्यक बताया। आयोजकों ने यह भी कहा, “हमने फीफा से बात की है। हम व्हाइट हाउस टास्क फोर्स के साथ भी काम कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि वर्ल्ड कप का वेन्यू बदलने को लेकर कोई चिंता है।”
आयोजकों और विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका के सभी बड़े राज्यों में शानदार स्टेडियम हैं जो वर्ल्ड कप मैचों की मेज़बानी कर सकते हैं, इसलिए वेन्यू में बदलाव की आशंका कम है, क्योंकि तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।
Women Reservation Bill : संसद के विशेष सत्र का दूसरा शुक्रवार भारतीय संसदीय इतिहास में…
Women Reservation Bill : लोकसभा में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 की शाम भारतीय संसदीय इतिहास…
Women Reservation Bill : भारतीय संसदीय इतिहास में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला…
Unnao Suicide Case : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाली…
Lord Parshurama Biography : सनातन धर्म में भगवान परशुराम का व्यक्तित्व अत्यंत तेजस्वी और शौर्य…
Women Reservation Bill : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान योगी…
This website uses cookies.