उत्तर प्रदेश में आगामी मोहर्रम पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के बाद पूरे सूबे के प्रशासन को अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन, कानफोड़ू डीजे बजाने और १० से १२ फीट से ऊंची ताजिया निकालने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का कड़ा फरमान सुनाया है।















