Young Achiever : 22वीं रीजनल साइंस कांग्रेस में सृष्टि ठाकुर ने बढ़ाया सरगुजा का मान, साइंस सेमिनार में दूसरा स्थान

सरगुजा की छात्रा सृष्टि ठाकुर ने 22वीं रीजनल साइंस कांग्रेस में साइंस सेमिनार में द्वितीय और क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। इससे पहले उन्होंने सीबीएसई दसवीं में 98.8% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया था।

Young Achiever : जवाहर नवोदय विद्यालय, सरगुजा की छात्रा सृष्टि ठाकुर ने 22वीं रीजनल साइंस कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए साइंस सेमिनार में द्वितीय और क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। ओडिशा के जवाहर नवोदय विद्यालय, खुर्दा में 6 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में उनकी उपलब्धि ने विद्यालय और जिले को गौरवान्वित किया। उल्लेखनीय है कि सृष्टि इससे पहले सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।

ads

पांच दिवसीय इस आयोजन में चार क्लस्टर के कुल 58 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन नवोदय विद्यालय समिति, भुवनेश्वर संभाग के डिप्टी कमिश्नर अभिजीत बेहरा की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षक भी शामिल रहे।

Adst

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से क्विज, साइंस सेमिनार और प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सृष्टि ने अपनी वैज्ञानिक समझ और प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर दो प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को आईआईटी भुवनेश्वर, आईएमएमटी भुवनेश्वर, रीजनल साइंस सेंटर, इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स, रीजनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री, पथानी सामंत प्लेनेटेरियम, एनआईएसईआर और स्टेट म्यूजियम ऑफ ओडिशा का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। इससे उन्हें विज्ञान एवं अनुसंधान से जुड़ी गतिविधियों को करीब से समझने का अवसर मिला।

सृष्टि की सफलता पर जवाहर नवोदय विद्यालय, सरगुजा के प्राचार्य राजू दुबे ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षकों ने भी उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। सृष्टि ठाकुर की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst