Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर इलाके में पारिवारिक विवाद के दौरान एसिड अटैक का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक ने अपने भाई और माँ पर टाइल्स साफ करने वाला एसिड फेंक दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी अनुसार जगदीशपुर निवासी शिमला राजवाड़े के पुत्र विजय राजवाड़े और संजय राजवाड़े में मंगलवार को धान के बंटवारे को लेकर आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों ने आपस में भी हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट में दोनों भाइयों को चोटें भी आई हैं। इसी बीच संजय राजवाड़े ने अपनी मां और भाई पर टाइल्स साफ करने वाला एसिड फेंक दिया। अचानक अपने ऊपर हुए एसिड अटैक की घटना से दोनों घायल हो गए। शिमला राजवाड़े और विजय राजवाड़े दोनों का एसिड से चेहरा और हाथ झुलस गया है। शिकायत पर मणिपुर थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Iran-US War: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
Elon Musk AI Prediction: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार और स्पेसएक्स (SpaceX) के…
Maa Chandraghanta Puja Vidhi: आज चैत्र नवरात्रि 2026 का तीसरा दिन है, जो पूरी तरह…
Surguja ACB Action: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक चौंकाने वाला मामला…
UPSC CMS 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर…
UPTET 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की राह देख रहे लाखों बेरोजगार…
This website uses cookies.