Youth Leadership : ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था को करीब से समझने कुन्नी पहुंचे महाविद्यालय के विद्यार्थी

अंबिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कुन्नी ग्राम पंचायत का भ्रमण कर ग्रामीण विकास, स्थानीय शासन व्यवस्था और सामुदायिक सहभागिता को करीब से समझा।

Youth Leadership : किताबी ज्ञान को जमीनी अनुभवों से जोड़ने और युवाओं में सामाजिक नेतृत्व की समझ विकसित करने के उद्देश्य से राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर के विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत कुन्नी का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीण जीवन, स्थानीय शासन व्यवस्था और सामुदायिक विकास की प्रक्रियाओं को करीब से समझा। पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और विभिन्न सेवाओं से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर उन्होंने जाना कि ग्रामीण विकास में स्थानीय संस्थाओं और जनभागीदारी की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।

ads

यह एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट महाविद्यालय के सोशल इनोवेशन एंड कम्युनिटी एंगेजमेंट सेल एवं मुहिम फाउंडेशन द्वारा जनपद पंचायत लखनपुर, जिला सरगुजा के सहयोग से आयोजित की गई। इसमें यूथ लीडरशिप एंड कम्युनिटी एक्शन सर्टिफिकेट कोर्स के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Adst

ग्रामीण विकास की प्रक्रियाओं को समझा

एक्सपोजर विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने लखनपुर विकासखंड की कुन्नी ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों (SHG) की सदस्यों और विभिन्न सेवाओं से जुड़े अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं से चर्चा की। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने जाना कि ग्राम पंचायत स्थानीय विकास कार्यों का संचालन कैसे करती है और समुदाय आजीविका, सामाजिक कल्याण तथा बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर किस प्रकार कार्य करता है।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को सहभागी शासन व्यवस्था, सामुदायिक संस्थाओं की भूमिका और स्थानीय समस्याओं के समाधान में नागरिकों की भागीदारी को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला। साथ ही, उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक परिस्थितियों और विकास संबंधी चुनौतियों को करीब से जानने का मौका मिला।

Adst

शिक्षा के साथ सामाजिक समझ जरूरी

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए। विद्यार्थियों को समाज और समुदाय की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ना भी उतना ही आवश्यक है।

जनपद पंचायत लखनपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) खुशबू शास्त्री ने कहा कि युवाओं का गांव पहुंचकर स्थानीय शासन और ग्रामीण विकास की प्रक्रियाओं को समझना सकारात्मक पहल है। गांव के विकास में पंचायत, समुदाय और विभिन्न संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे अनुभव युवाओं को स्थानीय समस्याओं को समझने और उनके समाधान में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

सोशल इनोवेशन एंड कम्युनिटी एंगेजमेंट सेल के समन्वयक डॉ. दीपक सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाज को समझने और उससे जुड़कर सीखने के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। ग्राम पंचायत और सामुदायिक संस्थाओं के कामकाज को प्रत्यक्ष रूप से देखने से उनकी समझ व्यापक होती है। ऐसे अनुभव उन्हें भविष्य में जिम्मेदार नागरिक और संवेदनशील नेतृत्वकर्ता बनने में मदद करते हैं।

मुहिम फाउंडेशन के संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक ऋषिकेश ने कहा कि समुदाय से सीधे जुड़ने से युवाओं में करुणा, नेतृत्व क्षमता और नागरिक जिम्मेदारी की गहरी समझ विकसित होती है।

युवा नेतृत्व विकसित करने की पहल

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

यूथ लीडरशिप एंड कम्युनिटी एक्शन सर्टिफिकेट कोर्स राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में मुहिम फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को युवा नेतृत्व, 21वीं सदी के कौशल, सामुदायिक सहभागिता, सामाजिक नवाचार और शोध जैसे विषयों पर सीखने के अवसर दिए जाते हैं।

इस पहल का उद्देश्य ऐसे युवाओं को तैयार करना है, जो ज्ञान, कौशल, मानवीय मूल्यों और नागरिक जागरूकता के साथ अपने समुदाय से जुड़ें तथा न्यायपूर्ण, समावेशी और सहभागी समाज के निर्माण में सार्थक योगदान दे सकें। कुन्नी ग्राम पंचायत की यह एक्सपोजर विजिट इसी दिशा में विद्यार्थियों के लिए सीखने और सामाजिक जिम्मेदारी को समझने का महत्वपूर्ण अवसर बनी।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst