October 2025 New Rules: 1 अक्टूबर से देशभर में आम जनता से जुड़े 5 बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका असर यात्रा, डिजिटल पेमेंट, रसोई खर्च, डाक सेवा और निवेश जैसे क्षेत्रों पर पड़ेगा। इन बदलावों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी, IRCTC टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन, UPI पेमेंट में नया नियम, स्पीड पोस्ट सेवा में बदलाव और NPS निवेश की नई सीमा शामिल है। यहां जानिए इन सभी बदलावों की पूरी जानकारी: 1. जनरल टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार जरूरी अब से IRCTC वेबसाइट या मोबाइल एप पर जनरल रिजर्वेशन टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम केवल टिकट खुलने के पहले 15 मिनट तक लागू रहेगा। 15 मिनट के बाद बिना आधार वेरिफिकेशन के भी बुकिंग की जा सकेगी।इस कदम का उद्देश्य टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाना और आम यात्रियों को प्राथमिकता देना है। 2. UPI में अब पैसे मांगने की रिक्वेस्ट नहीं भेज सकेंगे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 1 अक्टूबर से P2P कलेक्ट रिक्वेस्ट फीचर बंद कर दिया है। यानी अब कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को UPI पर पैसे मांगने की रिक्वेस्ट नहीं भेज सकेगा। यह बदलाव केवल व्यक्तिगत लेन-देन (Peer-to-Peer) पर लागू होगा, मर्चेंट्स को इसका असर नहीं पड़ेगा।इस कदम से फर्जी रिक्वेस्ट के ज़रिए होने वाली ठगी को रोकने में मदद मिलेगी। 3. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹16.50 तक महंगा पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। शहर नया दाम पुराना दाम वृद्धि दिल्ली ₹1595.50 ₹1580.00 ₹15.50 कोलकाता ₹1700.50 ₹1684.00 ₹16.50 मुंबई ₹1547.00 ₹1531.50 ₹15.50 चेन्नई ₹1754.50 ₹1738.00 ₹16.50 इससे होटल-रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों पर महंगाई का असर दिख सकता है। 4. स्पीड पोस्ट सेवा हुई महंगी, सुरक्षा बढ़ी इंडिया पोस्ट ने स्पीड पोस्ट सर्विस में नए चार्ज और सुरक्षा फीचर जोड़े हैं: OTP आधारित डिलीवरी अनिवार्य की गई है। इसके लिए ₹5 अतिरिक्त शुल्क + GST देना होगा। SMS के जरिए रीयल-टाइम ट्रैकिंग की सुविधा दी जाएगी। स्टूडेंट्स को 10% और बल्क कस्टमर्स को 5% छूट भी मिलेगी। 5. NPS में अब पूरी रकम शेयर बाजार में लगा सकेंगे अब NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) के नॉन-गवर्नमेंट सब्सक्राइबर्स अपनी 100% निवेश राशि इक्विटी (शेयर बाजार) में लगा सकेंगे। पहले इसकी सीमा 75% तक थी। यह विकल्प सिर्फ उच्च जोखिम लेने को तैयार निवेशकों के लिए है। इससे लंबे समय में अधिक रिटर्न और बड़ा रिटायरमेंट फंड बनाने में मदद मिलेगी। 1 अक्टूबर 2025 से लागू हुए ये बदलाव आम नागरिकों की दैनिक जिंदगी, वित्तीय लेन-देन, निवेश और यात्रा पर सीधा असर डालते हैं।इन नए नियमों का पालन कर लोग अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और स्मार्ट तरीके से सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। Read More : Inter Miami vs Chicago: इंटर मियामी बनाम शिकागो फायर – रोमांचक मुकाबले में शिकागो ने मियामी को 5-3 से हराया
















