Elvish Yadav Vs Arishfa Khan Mother : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अरिश्फा खान इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में वह उन प्रतियोगियों में शामिल हो गई हैं, जिन्हें दर्शक पसंद करें या न करें, लेकिन उनकी मौजूदगी को नजरअंदाज करना आसान नहीं है। अरिश्फा घर के अंदर अकेले अपनी गेम खेलती नजर आ रही हैं और कई मौकों पर खुलकर अपनी बात रख रही हैं। हालांकि, शो में उनके खेल के साथ-साथ उनकी आवाज भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर उन्हें कई बार ट्रोल किया जा चुका है।
एल्विश यादव ने अरिश्फा की आवाज पर किया था कमेंट
अरिश्फा खान की आवाज को लेकर हाल ही में यूट्यूबर और बिग बॉस के पूर्व विजेता एल्विश यादव ने भी टिप्पणी की थी। बताया जाता है कि एल्विश अपने रियलिटी शो ‘रिज मास्टर’ के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू दे रहे थे। इसी बातचीत में उन्होंने अरिश्फा की आवाज को लेकर अपनी राय रखी। एल्विश ने कहा था कि उन्हें अरिश्फा की आवाज चुभने वाली या इरिटेटिंग लगती है। उन्होंने यह भी कहा था कि जब वह टीवी पर अरिश्फा को देखते हैं तो कई बार आवाज से परेशान होकर टीवी म्यूट कर देते हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बेटी पर टिप्पणी सुनकर भड़क गईं अरिश्फा की मां
एल्विश यादव के इस बयान पर अरिश्फा खान की मां ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उनसे जब इस टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इतना गुस्सा आया था कि एल्विश को थप्पड़ मारने का मन कर रहा था। उन्होंने कहा कि किसी की बेटी के बारे में इस तरह की बात कहना ठीक नहीं है। अगर कोई उनकी मां या बहन के बारे में ऐसा बोलेगा तो उन्हें भी बुरा लगेगा। अरिश्फा की मां ने यह भी कहा कि उनकी बेटी के पीछे उसके पिता नहीं हैं, लेकिन वह खुद अपनी बेटी के साथ मजबूती से खड़ी हैं।

एल्विश यादव ने अरिश्फा की मां को दिया जवाब
अब अरिश्फा की मां के बयान पर एल्विश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि उन्हें अरिश्फा की आवाज पसंद नहीं है और यह उनकी निजी राय है। एल्विश ने कहा कि किसी की मां को उनकी बात बुरी लग सकती है। अगर कोई उनके बारे में कुछ गलत कहेगा तो उनकी मां को भी तकलीफ होगी। हालांकि, उन्होंने अपनी राय रखने के अधिकार का बचाव किया।
नेशनल टीवी पर आने वालों को लेकर क्या बोले एल्विश?
एल्विश यादव ने आगे कहा कि जब कोई व्यक्ति नेशनल टेलीविजन पर दिखाई देता है तो वह सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बन जाता है। ऐसे में लोग उसके बारे में अच्छी और बुरी दोनों तरह की बातें कर सकते हैं। उन्होंने अरिश्फा की मां का वीडियो भी दिखाया और मजाकिया अंदाज में अपनी बात दोहराई। एल्विश ने कहा कि जो उन्हें सच लगता है, वह वही बोलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अरिश्फा शो से बाहर आने के बाद भी उन्हें अपनी राय बताने से परहेज नहीं होगा।

सोशल मीडिया पर बढ़ी एल्विश और अरिश्फा की मां के बीच बहस
इस पूरे मामले के बाद एल्विश यादव और अरिश्फा खान की मां के बीच जुबानी बहस चर्चा में आ गई है। एक तरफ मां अपनी बेटी के सम्मान के लिए आवाज उठा रही हैं, तो दूसरी तरफ एल्विश अपनी टिप्पणी को व्यक्तिगत पसंद और अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़ रहे हैं। अब देखना होगा कि बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद अरिश्फा इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं और क्या यह मामला आगे भी तूल पकड़ता है।
Read More : Chhattisgarh IT Raid: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी रेड, कई जिलों में एकसाथ कार्रवाई

