Ambikapur News : जिले के होनहार छात्र करण सिंह ने जेईई मेन्स परीक्षा में 98.5 परसेंटाइल प्राप्त कर सरगुजा का नाम रोशन किया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के आधार पर उनका चयन प्रतिष्ठित एनआईटी सुरथकल, कर्नाटक में बी.टेक के लिए हुआ है।

करण सिंह प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने 10वीं तक की शिक्षा सैनिक स्कूल मेंड्राकला से पूरी की। वे दर्रीपारा निवासी अजय सिंह (बीआरसी लुंड्रा) और प्रतिभा सिंह (व्याख्याता) के पुत्र हैं, साथ ही संजय सिंह (डीएमसी, कोरिया) के भतीजे हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर आज कलेक्टर सरगुजा विलास भोसकर ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में उनकी इस सफलता पर खुशी की लहर है।










