Aniruddhacharya controversy: अनिरुद्धाचार्य महाराज का विवाद बयान , “लड़का-लड़की दोनों को रहना चाहिए चरित्रवान”

Aniruddhacharya controversy: मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने लड़कियों की शादी की उम्र और उनके चरित्र पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद महिला संगठनों ने देशभर में उनका विरोध किया। बढ़ते विवाद के बीच अब अनिरुद्धाचार्य महाराज ने एक साक्षात्कार में अपनी सफाई दी है।

ads

“मैंने लड़का और लड़की दोनों के लिए कहा था”

साक्षात्कार के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने केवल लड़कियों पर ही क्यों टिप्पणी की, तो अनिरुद्धाचार्य ने अपना पुराना वीडियो चलाकर कहा कि उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने कहा— “मैंने लड़का और लड़की दोनों के लिए कहा था।”

ads

लिव-इन रिलेशनशिप पर निशाना

अपने वीडियो में अनिरुद्धाचार्य ने कहा था कि आज के समय में युवा लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। “कोई पहले 10 लड़कियों के साथ लिव इन में रहा, कोई पहले 10 लड़कों के साथ लिव इन में रह चुका, तो फिर वह किसी एक के साथ बंधकर कैसे रह पाएगा?” उनका तर्क था कि ऐसे मामलों में न तो लड़की और न ही लड़का स्थायी संबंध बना सकता है।

“लड़का हो या लड़की, दोनों को रहना चाहिए चरित्रवान”

साक्षात्कार में जब उनसे पूछा गया कि आपने खासतौर पर लड़कियों के संदर्भ में टिप्पणी क्यों की, तो अनिरुद्धाचार्य ने कहा— “लड़की हो या लड़का, दोनों को चरित्रवान रहना चाहिए।” उन्होंने दोहराया कि मीडिया ने उनके बयान को केवल लड़कियों से जोड़कर चलाया, जबकि उन्होंने दोनों के लिए समान बात कही थी।

लिव-इन कानून पर उठाए सवाल

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने लिव-इन रिलेशनशिप कानून पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब लिव-इन को वैधानिक दर्जा दिया गया तो जनता की भावनाओं का ख्याल नहीं रखा गया। “भारत के लोग लिव-इन का सपोर्ट ही नहीं करते, तो भारत में ऐसे कानून की क्या जरूरत है?” उन्होंने कहा कि ऐसे कानून समाज को भटकाने का काम कर रहे हैं।

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने सफाई में दावा किया है कि उनका बयान केवल लड़कियों के खिलाफ नहीं था, बल्कि लड़का-लड़की दोनों के लिए था। बावजूद इसके, उनके बयान को लेकर उठे विवाद थमते नजर नहीं आ रहे। जहां एक ओर महिला संगठन उनकी टिप्पणियों का विरोध कर रहे हैं, वहीं महाराज का कहना है कि उनकी बात को मीडिया ने आधा-अधूरा दिखाया।

Read More : War 2 vs Coolie: बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘वॉर 2’ बनाम ‘कुली’ – ऋतिक और रजनीकांत की टक्कर में कौन आगे?

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.