Electrical expansion : लुण्ड्रा को बड़ी सौगात, विधायक प्रबोध मिंज के प्रयास से विद्युत विस्तार कार्य के लिए स्वीकृत हुए 10 करोड़ रुपये

Electrical expansion : लंबे समय से बिजली की लो वोल्टेज समस्या से जूझ रहे लुण्ड्रा क्षेत्र के ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। विधायक प्रबोध मिंज के निरंतर प्रयासों और मांगों के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विस्तार कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से न केवल ग्रामीण जनों को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी बल्कि विकास की रफ्तार भी तेज होगी। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या होगी दूर लुण्ड्रा क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से बिजली की अव्यवस्थित आपूर्ति और लो वोल्टेज से परेशान थे। अब स्वीकृत राशि से ककनी, तुरिया बीरा और कुंवरपुर पंचायत सहित कई इलाकों में 33 केवी और 11 केवी बिजली लाइन का विस्तार किया जाएगा। ककनी : 10 किलोमीटर तक 33 केवी लाइन और 9 किलोमीटर तक 11 केवी लाइन तुरिया बीरा : 10 किलोमीटर तक 33 केवी लाइन और 7 किलोमीटर तक 11 केवी लाइन कुंवरपुर पंचायत : 1 किलोमीटर 33 केवी लाइन और 21 किलोमीटर तक 11 केवी लाइन इन परियोजनाओं के पूरा होने से हजारों ग्रामीण परिवारों को लो वोल्टेज की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। विधायक मिंज ने जताया आभार विधायक प्रबोध मिंज ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि “लुण्ड्रा क्षेत्र की जनता ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसके अनुरूप मैं लगातार हर गांव और हर पंचायत में दौरा कर समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहा हूं। मुख्यमंत्री जी के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।” इस निर्णय से न केवल बिजली की समस्या खत्म होगी बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा, साथ ही खेती-किसानी और लघु उद्योगों को भी सुचारु बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

Electrical expansion : लंबे समय से बिजली की लो वोल्टेज समस्या से जूझ रहे लुण्ड्रा क्षेत्र के ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। विधायक प्रबोध मिंज के निरंतर प्रयासों और मांगों के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विस्तार कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से न केवल ग्रामीण जनों को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी बल्कि विकास की रफ्तार भी तेज होगी।

ads

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या होगी दूर

लुण्ड्रा क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से बिजली की अव्यवस्थित आपूर्ति और लो वोल्टेज से परेशान थे। अब स्वीकृत राशि से ककनी, तुरिया बीरा और कुंवरपुर पंचायत सहित कई इलाकों में 33 केवी और 11 केवी बिजली लाइन का विस्तार किया जाएगा।

Adst

ककनी : 10 किलोमीटर तक 33 केवी लाइन और 9 किलोमीटर तक 11 केवी लाइन

तुरिया बीरा : 10 किलोमीटर तक 33 केवी लाइन और 7 किलोमीटर तक 11 केवी लाइन

कुंवरपुर पंचायत : 1 किलोमीटर 33 केवी लाइन और 21 किलोमीटर तक 11 केवी लाइन

Adst

इन परियोजनाओं के पूरा होने से हजारों ग्रामीण परिवारों को लो वोल्टेज की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

विधायक मिंज ने जताया आभार

विधायक प्रबोध मिंज ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि “लुण्ड्रा क्षेत्र की जनता ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसके अनुरूप मैं लगातार हर गांव और हर पंचायत में दौरा कर समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहा हूं। मुख्यमंत्री जी के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।”

इस निर्णय से न केवल बिजली की समस्या खत्म होगी बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा, साथ ही खेती-किसानी और लघु उद्योगों को भी सुचारु बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst