Chhattisgarh new assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन नवा रायपुर में पूरी तरह तैयार हो चुका है और अब प्रदेश के लोकतंत्र को नई ऊंचाई देने वाला यह भव्य परिसर उद्घाटन के लिए तैयार है। आगामी 1 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की रजत जयंती (स्थापना के 25 वर्ष) के अवसर पर इसका उद्घाटन करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के शामिल होने की भी संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) ने भवन को अंतिम टचिंग देकर पूरी तरह तैयार कर लिया है।

जानिए नया विधानसभा भवन कैसा है?
स्थान: नवा रायपुर

निर्माण अवधि: लगभग 5 वर्ष
शुरुआत: भूमि पूजन 28 अगस्त 2020 को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में
निर्माण पूर्ण: 2025, भाजपा सरकार के कार्यकाल में
अनुमानित लागत: लगभग 500 करोड़ रुपये (संभावित)
भवन का नाम: प्रस्तावित नाम – मिनी माता विधानसभा भवन (कांग्रेस सरकार में प्रस्ताव)
नवा रायपुर में बना यह नया विधानसभा भवन भारतीय संस्कृति, वास्तु और आधुनिक तकनीक का सुंदर संगम है। इसे पर्यावरण अनुकूल डिज़ाइन के अनुसार तैयार किया गया है और इसमें अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल तकनीक, डिजिटाइज्ड वोटिंग सिस्टम और हाई-सिक्योरिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल है।
राजनीति से जुड़े रोचक तथ्य
इस भवन के निर्माण से एक राजनीतिक संतुलन की कहानी भी जुड़ी है। भूमि पूजन कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था जब तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे हरी झंडी दी थी। उस कार्यक्रम में सोनिया गांधी और राहुल गांधी वर्चुअल रूप से जुड़े थे। वहीं, भवन का निर्माण भाजपा सरकार में पूरा हुआ, और मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने निर्माण कार्य की समीक्षा कर समय पर पूर्णता सुनिश्चित की।
लोकतंत्र की दिशा में बड़ा कदम
राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह नया विधानसभा भवन एक बड़ा कदम है। अब तक रायपुर के पुराना विधानसभा भवन कार्यरत था, जो समय के साथ बदलती ज़रूरतों को पूरी तरह पूरा नहीं कर पा रहा था। नया भवन भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
Read More : AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया को घरेलू मैदान पर करारी शिकस्त, साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया










