Hurricane Erin 2025: अमेरिका के ईस्ट कोस्ट पर मंडरा रहा खतरा, न्यू जर्सी और नॉर्थ कैरोलिना में इमरजेंसी लागू

Hurricane Erin 2025 : अटलांटिक महासागर में बना चक्रवाती तूफान एरिन (Hurricane Erin) अब एक कैटेगरी-5 का खतरनाक तूफान बन चुका है। यह अमेरिका के ईस्ट कोस्ट की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है और इसके असर से न्यू जर्सी, नॉर्थ कैरोलिना, और आसपास के राज्यों में भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है। अमेरिकी नेशनल हरिकेन सेंटर (NHC) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस तूफान की रफ्तार 260 किमी/घंटा तक पहुंच चुकी है और यह तूफानी लहरें तथा भारी बारिश के साथ तबाही ला सकता है।

ads

24 घंटे में बेहद खतरनाक बना तूफान

तूफान एरिन ने 14 अगस्त को एक सामान्य उष्णकटिबंधीय तूफान के रूप में शुरुआत की थी, लेकिन महज़ 24 घंटे में यह कैटेगरी-5 हुरिकेन बन गया। नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार, तूफान फिलहाल 160 किमी/घंटा की रफ्तार से अमेरिका और बरमूडा की ओर बढ़ रहा है, जिससे 400 किलोमीटर के क्षेत्र में समुद्री हवाएं और बारिश का असर दिख रहा है।

ads

किन इलाकों में ज्यादा खतरा?

नॉर्थ कैरोलिना और न्यू जर्सी में स्टेट इमरजेंसी लागू कर दी गई है। फ्लोरिडा से न्यू इंग्लैंड तक समुद्र में ऊंची लहरें और तेज हवाएं। कैरेबियन द्वीपों, जैसे सेंट मार्टिन, एंग्विला, सेंट बार्थेलेमी आदि में भारी बारिश और तूफानी हवाएं। न्यू यॉर्क और फिलाडेल्फिया जैसे शहरों में 1 फीट तक जलस्तर बढ़ने का अनुमान।

क्या-क्या बंद किया गया?

न्यू जर्सी के लॉन्ग बीच आइलैंड, ओशन सिटी, अटलांटिक सिटी के समुद्री तट पूरी तरह बंद।न्यू यॉर्क में कोनी आइलैंड और ब्राइटन बीच को भी बंद कर दिया गया है।ओक्राकोक और हैटरस द्वीप के निवासियों को क्षेत्र खाली करने का आदेश दिया गया है।

प्रशासन की तैयारी

नेशनल गार्ड और रेस्क्यू टीमें तैनात कर दी गई हैं।प्रभावित क्षेत्रों में रेडी-टू-ईट फूड, जनरेटर और आपात सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।लोगों को घर खाली करने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।

संभावित नुकसान

12 से 20 फीट तक ऊंची समुद्री लहरें उठ सकती हैं।145 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं तटीय क्षेत्रों में तबाही मचा सकती हैं।बाढ़, बिजली गुल और यातायात बाधित होने की आशंका जताई जा रही है। तूफान एरिन अमेरिका के पूर्वी तट के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। प्रशासन और मौसम विभाग लगातार सतर्कता बरत रहे हैं, लेकिन जनता की सतर्कता और सहयोग ही जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है।

Read More  : Vice President election 2025: सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच सियासी दांव-पेंच, तीसरे पक्ष की भूमिका अहम

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.